{"_id":"6479b834b7b7277d5f04efae","slug":"patient-beating-in-brd-case-registered-against-eight-unknown-junior-doctors-including-one-nominated-2023-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BRD में मरीज की पिटाई मामला: एक नामजद समेत आठ अज्ञात जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज, पत्नी को दिया था धक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BRD में मरीज की पिटाई मामला: एक नामजद समेत आठ अज्ञात जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज, पत्नी को दिया था धक्का
Fri, 02 Jun 2023 03:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 02 Jun 2023 03:18 PM IST
सार
अंकिता ने बताया कि पति को मारने के बाद जब उन्हें घसीटकर कमरे में ले जा रहे थे तो वीडियो बना रही थी। इस पर एक जूनियर डॉक्टर ने मोबाइल छीन लिया और पति को भेजवाने की धमकी देकर मोबाइल का लॉक खुलवाए और वीडियो डिलीट करके मोबाइल को फार्मेट मार दिया।
विज्ञापन
BRD
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे मेडिकल कालेज में भर्ती मरीज को कमरे में बंद कर मारपीट कर घायल कर दिया था। मेडिकल चौकी पुलिस बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। मरीज की पत्नी की लिखित तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने एक नामजद समेत सात से आठ अज्ञात जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र के कपरवार निवासी संदीप सिंह (35) कुशीनगर जिले के डीपीआरओ ऑफिस में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार रात पेट में संक्रमण के कारण तबीयत बिगड़ गई। परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मेडिकल काॅलेज के मेडिसिन वार्ड नंबर-11 के बेड नंबर 65 पर देर रात उन्हें भर्ती किया गया। मरीज के साथ उनकी पत्नी अंकिता सिंह भी थीं। बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे मरीज ने जूनियर डॉक्टर से डिस्चार्ज करने की बात कही तो मना कर दिया। इस पर अंकिता सिंह ने डिस्चार्ज के लिए निवेदन किया तो जूनियर डॉक्टर ने अपशब्द का प्रयोग करते हुए गाली दी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: बस्ती में दरिंदगी: 10 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीनों नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
कमरे में बंद कर पीटा
अंकिता और उनके पति संदीप ने जब विरोध किया तो जूनियर डॉक्टर आग बबूला हो गए। मौके पर मौजूद जूनियर डॉक्टरों ने अन्य साथियों को बुलाकर संदीप को ड्यूटी रूम में ले जाकर बंद कर दिया। इसके बाद आधा दर्जन से अधिक जूनियर डॉक्टर कमरे में पहुंचकर लात, जूतों और बेल्ट से मारना शुरू कर दिया। अंकिता सिंह का आरोप है कि पति को कमरे में तब तक मारते रहे, जब तक वह अधमरा नहीं हो गए।
अंकिता ने बताया कि मारने के बाद मन नहीं भरा तो एक सादे कागज पर धमका कर अपने पक्ष में बात लिखवाने लगे और जबरन हस्ताक्षर करवाने लगे। इस दौरान एक भी शब्द गलती हो जाता था तो एक बेल्ट और एक लात मारते थे। हाथ जोड़कर निवेदन करती रही, लेकिन जूनियर डॉक्टर नहीं माने।
इसे भी पढ़ें: खोराबार टाउनशिप: EWS-LIG के फ्लैट के लिए ही आय प्रमाण पत्र जरूरी, यहां नहीं देना होगा दस्तावेज
अंकिता ने बताया कि पति को मारने के बाद जब उन्हें घसीटकर कमरे में ले जा रहे थे तो वीडियो बना रही थी। इस पर एक जूनियर डॉक्टर ने मोबाइल छीन लिया और पति को भेजवाने की धमकी देकर मोबाइल का लॉक खुलवाए और वीडियो डिलीट करके मोबाइल को फार्मेट मार दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तब जाकर जान बची। बताया जा रहा है कि अंकिता जेडीएस इंटरमीडिएट काॅलेज पड़रौना में शिक्षिका हैं।
मरीज की पत्नी अंकिता सिंह ने लिखित तहरीर पर गुलरिहा पुलिस डाक्टर अलका मीना समेत आठ अज्ञात जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ धारा 147,323,504,506 व 342 आईपीसी में केस दर्ज कर ली है।