{"_id":"69235928debe99369404852b","slug":"patidars-clash-over-rivalry-fir-lodged-against-23-people-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1143765-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पटीदारों में रंजिश को लेकर मारपीट, 23 लोगों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पटीदारों में रंजिश को लेकर मारपीट, 23 लोगों पर प्राथमिकी
विज्ञापन
- चौरीचौरा के शिवपुर बिंदटोलिया में दोनों पक्षों के दो आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
सरदारनगर/चौरीचौरा। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के शिवपुर बिंदटोलिया गांव में रविवार रात पटीदारों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में चाकू और रॉड से मारपीट हुई, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 23 लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज, धमकी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एक पक्ष की होशिला देवी ने आरोप लगाया कि तिलक समारोह से लौटते समय उनके बेटे कृष्णा को विकास, उदयभान, मुन्ना, जयकरन समेत 10 लोगों ने हिस्सा-बंटवारे के विवाद को लेकर रास्ते में रोका और चाकू से गला रेतने की कोशिश की। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी बेटी खुशबू को भी पीटा और कान की बाली छीन ली।
दूसरे पक्ष के उदयभान निषाद ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के तहत अमरनाथ, हरिश्चंद्र, भोला, राकेश, कृष्णा समेत 13 लोग उनके घर पर चढ़ आए और रॉड व चाकू से हमला कर उन्हें और परिवार के लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनकी पत्नी सरिता का मंगलसूत्र और झुमका छीन लिया।
विज्ञापन
इस संबंध में चौरीचौरा थानाप्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज करते हुए एक पक्ष से भोला और दूसरे पक्ष से विकास को गिरफ्तार किया गया है।