फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Passengers clashed over seats at Gorakhdham station; RPF intervened to control the situation.

Gorakhpur News: गोरखधाम में सीट के लिए यात्रियों में मारपीट, आरपीएफ ने संभाली स्थिति

Tue, 16 Dec 2025 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Passengers clashed over seats at Gorakhdham station; RPF intervened to control the situation.
गोरखधाम ट्रेन से यात्रा करने के लिए गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 9 पर लगी यात्रियों
- जनरल बोगी में मारपीट से मची अफरातफरी, दो पक्षों के पांच लोग ट्रेन से उतारे गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर सोमवार को गोरखधाम एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सीट को लेकर यात्रियों के बीच जमकर लात-घूसे चले। भीड़ अधिक होने के कारण स्थिति कुछ देर के लिए बेकाबू हो गई। मौके पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपितों को पकड़कर जीआरपी के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार, गोरखधाम एक्सप्रेस सोमवार को शाम लगभग चार बजे गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जनरल बोगी में यात्रा करने के लिए पहले से ही बड़ी संख्या में यात्री प्लेटफाॅर्म पर मौजूद थे। नियम के तहत यात्रियों को लाइन लगाकर बोगी में चढ़ाया जा रहा था लेकिन अत्यधिक भीड़ के कारण अव्यवस्था की स्थिति बन गई। आरपीएफ जवानों को भीड़ नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जनरल बोगी को भरने में करीब 10 से 12 मिनट का समय लगा। इसी दौरान ट्रेन की पीछे से तीसरी जनरल बोगी में सीट को लेकर यात्रियों के दो समूह आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई, जिससे बोगी में अफरातफरी मच गई। मारपीट की सूचना मिलते ही आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों समूहों के पांच से अधिक लोगों को ट्रेन से उतारकर जीआरपी को सौंप दिया गया। घटना के कारण कुछ देर के लिए यात्रियों में तनाव का माहौल रहा। हालांकि बाद में ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

हालांकि इस संबंध में जीआरपी प्रभारी अमित सिंह ने मारपीट की घटना से अनभिज्ञता जताते हुए किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इन्कार किया है। वहीं, यात्रियों का कहना है कि जनरल बोगी में अत्यधिक भीड़ के कारण आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जिस पर रेलवे प्रशासन को ठोस व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed