{"_id":"6228a070447fc963667d06d5","slug":"paramilitary-policemen-take-charge-of-security-in-gorakhpur-for-up-election-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: गोरखपुर में छह कंपनी पैरामिलिट्री और 2500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान, धारा 144 लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: गोरखपुर में छह कंपनी पैरामिलिट्री और 2500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान, धारा 144 लागू
Thu, 10 Mar 2022 02:20 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 10 Mar 2022 02:20 AM IST
सार
तीन कंपनी पीएसी भी रहेगी तैनात, इंट्री प्वाइंट के अलावा सड़कों पर भी सीसी टीवी कैमरे, मजिस्ट्रेट के अलावा पुलिस भी करेगी वीडियोग्राफी, यूनिवर्सिटी गेट के पास भीड़ एकत्र करने की अनुमति नहीं।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय में होगी मतगणना।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दस मार्च को होने वाले मतगणना की सुरक्षा में 6 कंपनी पैरामिलिट्री, तीन कंपनी पीएसी के अलावा 25 सौ पुलिस वालों की ड्यूटी लगाई गई है। बुधवार को पुलिस लाइंस में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने वीफ्रिंड कर फोर्स को उनकी ड्यूटी समझाई। मजिस्ट्रेट के अलावा पुलिस भी बाहर आने-जाने वालों की वीडियोग्राफी करेगी। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के इंट्री प्वाइंट के अलावा सड़कों पर भी सीसी टीवी कैमरे लगाए हैं, ताकि अगर कोई उत्पात की कोशिश करें तो उनकी फोटो पुलिस के पास रहे और कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मतगणना स्थल से 200 मीटर दूरी तक किसी भी तरह की भीड़ एकत्र होने की अनुमति नहीं है। सिर्फ जिसके पास इंट्री पास होगा वहीं अंदर प्रवेश कर सकेगा। आने-जाने वाले पुलिस, अधिकारी, पत्रकार सबको प्रवेश द्वार निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि धारा 144 लागू है, इस वजह से भीड़ एकत्र होने पर पुलिस नियमानुसार केस दर्ज कर कार्रवाई करेगी। शांतिपूर्ण चुनाव कराने के पुलिस पूरी तरह से तैयार है, चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद रहेगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा में पांच कंपनी पैरामिलिट्री, एक कंपनी बीएसएफ, तीन कंपनी पीएसी के अलावा 25 सौ पुलिस वालों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
जीते प्रत्याशी को घर छोड़ेगी पुलिस, जुलूस की अनुमति नहीं
जीते हुए प्रत्याशी को पुलिस घर तक छोड़ेगी। इसके लिए सभी 9 विजयी प्रत्याशियों के हिसाब से पुलिस वालों को विधानसभा वार जिम्मेदारी सौंप दी गई है। वह जीते हुए प्रत्याशी को घर तक छोड़ेंगे। धारा 144 लागू होने की वजह से किसी को भी विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं है। अगर किसी ने जुलूस निकालने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आज बदला रहेगा यातायात
दस मार्च को होने वाले मतगणना को लेकर रुट डायवर्जन किया गया है। यूनिवर्सिटी के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटनी तय है, इसे देखते हुए यातायात में बदलाव करते हुए वाहनों की पार्किंग भी निर्धारित की गई है। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि प्रत्याशियों, मतगणना एजेंट और कर्मचारियों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
इन रास्तों से जाएंगे वाहन
- मतगणना में लगे सभी कर्मचारीगण, पुलिसकर्मी और अन्य सभी के वाहन यूनिवर्सिटी के गेट नंबर दो (प्राचीन इतिहास गेट) से प्रवेश करेंगे
- सभी अधिकारी/पत्रकारों के गेट नंबर-2 (प्राचीन इतिहास गेट) अंदर आएंगे
- सभी मतगणना कर्मचारी/पुलिस कर्मचारी /मीडिया कर्मचारियों के अलावा अन्य के वाहन यूनिवर्सिटी के फुटबाल स्टेडियम ग्राउंड में पार्क होंगे
- सभी प्रशासनिक अधिकारी, अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण की गाड़िया भी गेट नंबर 2 से प्रवेश करके यूनिवर्सिटी हैलीपैड ग्राउंड पर जाएंगी
- ट्रांसफार्मर चौराहा तिराहा से छात्रसंघ भवन चौराहा तक नो-व्हेकिल जोन रहेगा
- मतगणना एजेंट की सभी प्रकार की गाड़िया(दो पहिया/चार पहिया) नेपाल क्लब में/पुराना आरटीओ के पास खड़ी होंगी।
- प्रत्याशियों के चारपहिया वाहन यूनिवर्सिटी के मुख्यद्वार के बगल में स्थित साइकिल स्टैंड में खड़े किए जाएंगे।
इन रास्तों पर प्रतिबंध, इधर से जाएंगे वाहन
- विश्वविद्यालय मुख्य गेट के सामने से गोरखपुर क्लब होते हुए आयकर भवन तिराहा तक सामान्य यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
- पैडलेगंज से छात्रसंघ भवन चौराहा होकर रोडवेज तक जाने वाली बसें मतगणना होने तक मोहद्दीपुर चौराहा होकर रोडवेज बस डिपो जाएंगी। इसी प्रकार रोडवेज से छात्रसंघ भवन की ओर जाने वाली सभी प्रकार के वाहन यूनिवर्सिटी चौराहा से मोहद्दीपुर होते हुए अपने स्थान पर जाएंगे।
- मोहद्दीपुर चौराहा से विश्वविद्यालय चौराहा तक आने वाले छोटे वाहन पांडेय पेट्रोल पंप से दाहिनी तरफ मुड़कर जगदम्बा शक्तिपीठ तिराहा से रेलवे स्टेशन रोड होते हुए अपने स्थान पर जाएंगे
- यूनिवर्सिटी मेनगेट से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।