{"_id":"65e46fa592643cb6b50f72d9","slug":"overbridge-construction-will-start-soon-at-padri-bazaar-and-hadhwa-gate-2024-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पादरी बाजार और हड़हवा फाटक पर जल्द बनना शुरू होगा ओवरब्रिज, घंटों जाम से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पादरी बाजार और हड़हवा फाटक पर जल्द बनना शुरू होगा ओवरब्रिज, घंटों जाम से मिलेगी राहत
Sun, 03 Mar 2024 06:10 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 03 Mar 2024 06:10 PM IST
सार
गोरखपुर में दो ओवरब्रिज की सौगात शासन की तरफ से मिली है। पादरी बाजार और हड़हवा फाटक पर जल्द शुरू होगा नए ओवरब्रिज के निर्माण का काम। पादरी बाजार ओवरब्रिज पर 98 करोड़ रुपये तो हड़हवा फाटक पर बनने वाले ओवरब्रिज पर 201 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
पादरी बाजार चौराहे पर बनेगा ओवर ब्रिज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के पादरी बाजार और हड़हवा फाटक पर ओवरब्रिज बनाने का काम जल्द शुरू हो जाएगा। इन दोनों ओवरब्रिज के लिए टेंडर की प्रक्रिया फाइनल हो चुकी है। शनिवार को दोनों का मुख्यमंत्री ने शिलान्यास भी कर दिया। अब इन पर आचार संहिता का भी असर नहीं होगा। दोनों ओवरब्रिज के निर्माण से शहर को जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
कौवाबाग से पादरी बाजार होते हुए स्पोर्ट्स कॉलेज के रास्ते बरगदवा तक जाने वाली सड़क को फोरलेन बनाया जा रहा है। इस सड़क पर मेडिकल कॉलेज रोड व जंगल नकहां क्राॅसिंग पर पहले से ही ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। इसके अलावा एक नया ओवरब्रिज अब पादरी बाजार में भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
दरअसल, पादरी बाजार चौराहे से एक सड़क खजांची, दूसरी पिपराइच, तीसरी असुरन और चौथी कौवाबाग की तरफ जाती है। इस वजह से यहां हमेशा वाहनों की आवाजाही रहती है। कौवाबाग से पादरी होते हुए खजांची की तरफ जाने वाली सड़क पर फोरलेन बन गया है, जबकि असुरन से पिपराइच वाली भी फोरलेन बननी है। पादरी बाजार ओवरब्रिज पर करीब 98 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा मेडिकल कॉलेज रोड के एचएन सिंह चौराहा से हड़हवा रेलवे क्राॅसिंग होते हुए गोरखनाथ मंदिर रोड तक जाने वाली सड़क फोरलेन बननी है। इस सड़क पर हड़हवा रेलवे क्राॅसिंग पर करीब 200 करोड़ से ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इसमें ब्रिज निर्माण के अलावा अगल-बगल के मकानों का मुआवजा भी शामिल है।
ब्रिज कार्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता संतलाल ने बताया कि हड़हवा फाटक और पादरी बाजार ओवरब्रिज के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने इन दोनों का शिलान्यास भी कर दिया है। जल्द ही इनका निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।