{"_id":"6a8a126c160695f18b09769d","slug":"out-of-control-bike-crashes-into-wall-youth-dies-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1426366-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अनियंत्रित बाइक दीवार से टकराई, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अनियंत्रित बाइक दीवार से टकराई, युवक की मौत
Sun, 23 Aug 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सरदारनगर ब्लॉक के पास सड़क किनारे दीवार से टकरा गई। हादसे में शत्रुघ्नपुर गांव के पासी टोला निवासी 23 वर्षीय राजेश राजभर उर्फ बन्नू गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी चौरीचौरा ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
राजेश शनिवार सुबह करीब आठ बजे बाइक से भौवापार गांव स्थित अपने मामा के घर जा रहा था। सरदारनगर ब्लॉक के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हुई और दीवार से जा टकराई। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों की मदद से परिजन उसे अस्पताल ले गए।
प्रभारी निरीक्षक चौरीचौरा वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाइक के अनियंत्रित होकर दीवार से टकराने की बात सामने आई है। वहीं, मृतक के पिता राम गुलाम ने किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा होने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।