फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Out of 6,432 registered candidates, 5,746 took the exam; 686 were absent.

Gorakhpur News: 14 केंद्रों पर हुई फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा, 10 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Tue, 30 Jun 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 30 Jun 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Out of 6,432 registered candidates, 5,746 took the exam; 686 were absent.
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा सोमवार को शहर के 14 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित हुई। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक पाली में हुई। परीक्षा के लिए कुल 6432 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 5746 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 686 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं आए। इस तरह करीब 10 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 14 स्ट्रेटजिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की पहले स्कैनिंग और बायोमेट्रिक जांच की गई। इसके बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई और पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहा। एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई। किसी भी परीक्षा केंद्र से नकल या अन्य गड़बड़ी की कोई सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन


फार्मेसी के प्रश्न कठिन रहे, जीएस और कंप्यूटर के सवालों से मिली राहत

परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि फार्मेसी विषय के प्रश्न अपेक्षा से ज्यादा कठिन रहे। कई सवाल घुमावदार थे, जिन्हें हल करने में अधिक समय लगा। गोंडा से परीक्षा देने आए सैय्यद जफर ने कहा कि फार्मेसी के प्रश्न कठिन थे और कई सवालों को समझने में समय लगा। वहीं लखनऊ से आए राजेश सिंह ने बताया कि सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान रहे, जिससे कुछ राहत मिली। हालांकि फार्मेसी के प्रश्न कठिन होने के कारण उन्हें हल करने में ज्यादा समय देना पड़ा। कुल मिलाकर परीक्षा का स्तर मध्यम से कठिन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed