फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Employees Provident Fund Organization ordered MNREGA department of four districts of Gorakhpur to deposit eight crore PF dues

गोरखपुर: पीएफ का बकाया आठ करोड़ जमा कराने का आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला

Wed, 04 Aug 2021 09:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 04 Aug 2021 09:53 AM IST
सार

गोरखपुर परिक्षेत्र के बलरामपुर, गोंडा, कुशीनगर और महाराजगंज जिले के लगभग तीन हजार मनरेगा कर्मचारियों का एक अप्रैल 2015 से 31 अक्तूबर 2016 तक पीएफ का लगभग आठ करोड़ रुपये बकाया है।

विज्ञापन
Employees Provident Fund Organization ordered MNREGA department of four districts of Gorakhpur to deposit eight crore PF dues
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर परिक्षेत्र के चार जिलों के मनरेगा कर्मियों का आठ करोड़ रुपये पीएफ की राशि बकाया है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने चारों जिलों के मनरेगा विभाग को धनराशि जमा करने के लिए आदेश जारी किया है। बकाया धनराशि जमा न कराने पर रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय आयुक्त मनीष मणि ने बताया कि गोरखपुर परिक्षेत्र के बलरामपुर, गोंडा, कुशीनगर और महाराजगंज जिले के लगभग तीन हजार मनरेगा कर्मचारियों का एक अप्रैल 2015 से 31 अक्तूबर 2016 तक पीएफ का लगभग आठ करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन


इन सभी जिलों के मनरेगा विभाग को बकाया धनराशि जमा कराने का आदेश जारी किया गया है। बकाया धनराशि जमा नहीं होने पर रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी। इन चारों जिला के साथ ही गोरखपुर क्षेत्र के सभी जिलों में इस तरह की कार्रवाई चल रही है। जल्द ही अन्य जिलों में भी बकाया धनराशि जमा कराने को लेकर आदेश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर परिक्षेत्र में हैं ये जिले
ईपीएफओ गोरखपुर परिक्षेत्र के तहत बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा और बस्ती जिले आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed