फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Arvind Menon said Opposition will be united like West Bengal BJP workers will gather dust

गोरखपुर में बोले भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री: पश्चिम बंगाल की तरह एकजुट होगा विपक्ष, धूल चटाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

Thu, 30 Sep 2021 12:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 30 Sep 2021 12:52 PM IST
सार

मेनन ने कहा कि विपक्ष अपने मंसूबों में कतई कामयाब नहीं होगा। कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के साथ जनता के बीच जाएंगे।

विज्ञापन
Arvind Menon said Opposition will be united like West Bengal BJP workers will gather dust
गोरखपुर में बोले भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और गोरखपुर क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अरविंद मेनन ने कहा कि पश्चिम बंगाल की तरह यूपी में भी भाजपा को रोकने के लिए सभी विरोधी दल एकजुट होंगे। भाजपा कार्यकर्ता मतभेद भुलाकर काम करेंगे और विपक्ष को धूल चटाकर प्रदेश में दोबारा सरकार बनाने का काम करेंगे। विपक्ष अपने मंसूबों में कतई कामयाब नहीं होगा। कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के साथ जनता के बीच जाएंगे। हर घर पर दस्तक देकर समर्थन मांगेंगे। हर तबके को जोड़कर मिशन 2022 को कामयाब बनाएंगे।
विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिहाज से भाजपा के विभाग व प्रकोष्ठों की बैठक बुधवार को सिविल लाइंस स्थित एक क्लब में हुई। इसका उद्घाटन गोरखपुर क्षेत्र के चुनाव प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री अरविंद मेनन, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता और क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने किया। 22 प्रकोष्ठ व 28 विभागों के पदाधिकारियों की बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता और परिश्रम से ही भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल होने का गौरव प्राप्त है। देश में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें सबसे पीछे की लाइन में बैठे और सबसे आगे की लाइन में बैठे कार्यकर्ता का सम्मान, उपयोगिता बराबर होती है। उन्होंने केरल और पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार न होने का दर्द बताया और नसीहत भी दी। कहा कि विपक्षी दल एकता बनाएंगे लेकिन भाजपा कार्यकर्ता की मेहनत के आगे नहीं खड़े हो पाएंगे।
विज्ञापन


क्षेत्र में 62 विधानसभा सीटें
गोरखपुुर क्षेत्र में विधानसभा की 62 सीटें हैं। चुनाव प्रभारी पहले क्षेत्र, फिर जिला और विधानसभा क्षेत्रों में जाकर बैठक करेंगे। एक-एक विधानसभा क्षेत्र की चुनावी तैयारियां परखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 दिन के कार्यक्रम होंगे निर्णायक
प्रदेश महामंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी अनूप गुप्ता ने पार्टी की तरफ से चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी और कहा कि पार्टी ने सौ दिन के लिए सौ कार्यक्रम तय किए हैं। यह कार्यक्रम आगामी विधानसभा चुनाव के लिए निर्णायक साबित होंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही सदस्यता अभियान और घर-घर जनसंपर्क पर जोर दिया। उन्होंने संगठन की मजबूती, विधानसभा चुनाव की दृष्टि से प्रकोष्ठ और विभाग इकाइयों की उपयोगिता भी बताई। सभी प्रकोष्ठों और विभागों के प्रदेश प्रभारी शिवकुमार पाठक और ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने जिम्मेदारी की जानकारी दी। क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप शुक्ला ने आभार जताया। संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीतांशु सिंह आशु, पीएन पाठक ने किया।


इनकी रही मौजूदगी
बैठक में प्रमुख रूप से कालीबाड़ी मंदिर के महंत रविंद्र दास, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, साकेत सिंह सोनू, श्रवण पांडेय, डॉ. पंकज सिंह, रामेश्वर कुशवाहा, डॉ. अजय मणि त्रिपाठी, रमेश सिंह, डॉ. अभय मणि त्रिपाठी, राजा त्रिपाठी, सिद्धार्थ शंकर पांडेय, पंकज जायसवाल, अनादि देव पाठक, सौरभ अग्निहोत्री, मार्कण्डेय शाही, बंका सिंह, सज्जन मणि त्रिपाठी, डॉ. वीना गुप्ता, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, विपुल त्रिपाठी, संदीप त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed