फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Online portal started Cosmetic and stationery items home delivery in gorakhpur

Gorakhpur Lockdown: अब घर बैठे मिल जाएंगे ये सारे सामान, न हो परेशान, ऐसे करें ऑर्डर

Fri, 17 Apr 2020 03:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 Apr 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
Online portal started Cosmetic and stationery items home delivery in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media
लॉकडाउन के बीच अब आप घर बैठे सिर्फ किराना के सामान, दूध और सब्जी ही नहीं, बल्कि बच्चों की पढ़ाई से संबंधित स्टेशनरी से लेकर महिलाओं के मेकअप वाले सामान भी मंगा सकेंगे। यही नहीं, आप बेबी केअर प्रोडक्ट और दवाओं के साथ ही नकदी की जरूरत पड़ने पर पांच सौ रुपये से दो हजार रुपये भी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन


यह सब सुविधाएं मिलेंगी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की पहल पर शुरू 10वीं ऑनलाइन डिलीवरी पोर्टल पर। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का कहना है कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ने की वजह से लोगों की कुछ जरूरतें और बढ़ गई हैं। बहुत से स्कूलों में बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है तो स्टेशनरी की भी जरूरत पड़ रही है।
विज्ञापन


इसी तरह छोटे बच्चों से जुड़े कई सामानों को लेकर बहुत से अभिभावक परेशान हैं। बाहर नहीं निकल पाने की वजह से नकदी की भी दिक्कत आ रही है। इसलिए इन सभी सामानों के अलावा नकदी भी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। इस डिलीवरी पोर्टल के जरिए कोई भी नकदी मंगा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेंडर जब नकदी लेकर पहुंचेगा तो उसे डिजिटल पेमेंट कर भुगतान कर सकेंगे। किसी भी सामान की होम डिलीवरी के लिए अलग से कोई चार्ज नहीं लगेगा। उन्होंने बताया कि इस नए पोर्टल के अलावा पूर्व में संचालित अन्य नौ पोर्टल पर भी किराना के सामान, दूध, सब्जी के अलावा दवा और स्टेशनरी के सामान मिल सकेंगे। इन सभी पोर्टल का भी विस्तार किया जा रहा है।

ये सुविधाएं मिलेंगी

-किराना के सामान
-दूध, सब्जी-फल
-दवा
-पढ़ाई संबंधी स्टेशनरी
-बेबी केयर एंड हेल्थ केयर प्रोडक्ट्स
-कॉस्मेटिक के सामान
-नकदी (500 से 2000 रुपये तक)

यह है एप- मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर से बुक कर सकते हैं ऑर्डर
quefree app- 7007713260, 7355077117, 7522045005, 9721398814

वेबसाइट पर भी बुक कर सकते हैं आर्डर
www.quefreeshop.com
www.quefree.in
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed