फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Online portal 50 thousand rupees cash home delivery on first day from quefree app in gorakhpur

इस ऑनलाइन पोर्टल पर मिल रही ये खास सुविधा, पहले दिन ही हुई इतने रुपये की होम डिलीवरी

Sat, 18 Apr 2020 03:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Sat, 18 Apr 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
Online portal 50 thousand rupees cash home delivery on first day from quefree app in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल की तरफ से शुरू किए गए 10वें ऑनलाइन डिलीवरी पोर्टल पर पहले दिन शुक्रवार को पांच सौ से लेकर पांच हजार रुपये तक के नकदी के आर्डर आए। वहीं, कई महिलाओं ने कॉस्मेटिक सामान भी मंगाए।
विज्ञापन


पोर्टल quefree app पर घर बैठे सिर्फ किराना के सामान, दूध और सब्जी ही नहीं बल्कि बच्चों की पढ़ाई संबंधी स्टेशनरी से लेकर महिलाओं के मेकअप वाले सामान भी मंगाए जा सकते हैं। बेबी केअर प्रोडक्ट और दवाओं के साथ ही नकदी की जरूरत पड़ने पर पांच सौ रुपये से दो हजार रुपये भी प्राप्त किया जा सकेगा।
विज्ञापन

 
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का कहना है कि लॉकडाउन बढ़ने की वजह से लोगों की कुछ जरूरतें और बढ़ गई हैं। इसी सोच के साथ नए ऑनलाइन डिलीवरी पोर्टल पर कई नई सेवाएं शुरू की गई है। इनमें बच्चों से लेकर महिलाओं तक की जरूरतों को ध्यान में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉकडाउन में लोग बाहर नहीं निकल सकते इसलिए 50 हजार रुपये तक नकदी भी घर पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। पहले दिन सबसे ज्यादा 50 हजार रुपये से अधिक तक नकदी के ही आर्डर आए।

ये सुविधाएं मिलेंगी

-किराना के सामान
-दूध, सब्जी-फल
-दवा
-पढ़ाई संबंधी स्टेशनरी
-बेबी केयर एंड हेल्थ केयर प्रोडक्ट्स
-कास्मेटिक के सामान
-नकदी(500 से 2000 रुपये तक)

यह है एप- मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर से बुक कर सकते हैं आर्डर
quefree app-
7007713260, 7355077117, 7522045005, 9721398814

वेबसाइट पर भी बुक कर सकते हैं आर्डर
www.quefreeshop.com
www.quefree.in
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed