{"_id":"5ec392418ebc3e906c6ef4b4","slug":"online-lecture-organized-by-guru-sri-gorakshanath-shodh-peeth","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू के कुलपति ने दी खास सलाह, कहा- कोरोना से लड़ने में योग को देनी होगी वरीयता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू के कुलपति ने दी खास सलाह, कहा- कोरोना से लड़ने में योग को देनी होगी वरीयता
Tue, 19 May 2020 01:31 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 19 May 2020 01:31 PM IST
सार
- गुरु श्री गोरक्षनाथ शोध पीठ की ओर से आयोजित की गई ऑनलाइन व्याख्यानमाला
- भारत की संस्कृति की पहचान है योग: कुलपति
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर विश्वविद्यालय स्थित महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ की ओर से ऑनलाइन फेसबुक लाइव व्याख्यानमाला आयोजित की गई। उद्घाटन कुलपति प्रो. विजय कृष्ण सिंह ने किया। कुलपति ने कहा कि कोविड-19 विश्वव्यापी महामारी का अभी तक कोई इलाज नहीं है, सिर्फ प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाकर ही इस महामारी को हराया जा सकता है।
विज्ञापन
जिसमें योग और आयुर्वेद मनुष्य की प्रतिरोधक क्षमता को इस महामारी से लड़ने के लिए शक्ति प्रदान कर सकता है। आज हमें हेल्थ और हाइजीन के साथ साथ प्राणायाम और योग को भी अपने जीवन में वरीयता देनी होगी। भारत की संस्कृति की पहचान योग से है।
विज्ञापन
Trending Videos
कल भी होगा व्याख्यान
शोध पीठ के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कुलपति ने कहा कि प्राचीन काल से ही नाथपंथ में योग की परंपरा रही है। शोध पीठ द्वारा नाथपंथ विश्वकोश का निर्माण किया जा रहा है। विशेष कार्याधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में संयोजक डॉ. पवन कुमार, डॉ. गौरीशंकर चौहान, डॉ. निखिल कुमार, डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी, डॉ. तूलिका मिश्रा, डॉ. आरती यादव एवं डॉ. सर्वेश कुमार का सहयोग रहा।
महायोगी श्री गुरु गोरक्षनाथ शोध पीठ द्वारा आयोजित ऑनलाइन फेसबुक लाइव व्याख्यानमाला के क्रम में अगला विशिष्ट व्याख्यान 20 मई को गोरखपुर विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. डीके सिंह का पर्यावरण, अध्यात्म जींन और समाज विषय पर होगा।
महायोगी श्री गुरु गोरक्षनाथ शोध पीठ द्वारा आयोजित ऑनलाइन फेसबुक लाइव व्याख्यानमाला के क्रम में अगला विशिष्ट व्याख्यान 20 मई को गोरखपुर विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. डीके सिंह का पर्यावरण, अध्यात्म जींन और समाज विषय पर होगा।