फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Onions are expensive in Nashik, prices may increase in the city

नासिक में प्याज महंगी, शहर में भी बढ़ सकते हैं भाव

Mon, 02 Nov 2020 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Onions are expensive in Nashik, prices may increase in the city
नासिक में प्याज महंगी, शहर में भी बढ़ सकते हैं भाव
विज्ञापन

गोरखपुर। नासिक मंडी में प्याज के दाम इन दिनों फिर से बढ़ गए हैं। ऐसे में महेवा मंडी के व्यापारी प्याज की कीमतें एक बार फिर बढ़ने की आशंका जता रहे हैं।
गोरखपुर में अधिकतर प्याज नासिक व शाहजहांपुर से आता है। महेवा मंडी में पिछले एक हफ्ते में मात्र दो ट्रक ही प्याज पहुंचा है। शनिवार को नासिक में 50-60 रुपये प्रतिकिलो के भाव पर प्याज बिका था जबकि पांच दिन पहले इसका रेट 45 रुपये किलो रहा। पुणे की मंडी में रविवार को प्याज के भाव 55-75 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गए।
विज्ञापन

मंडी के आढ़ती हाजी ईसा मोहम्मद ने बताया कि मंडी में आढ़तियों के पास पहले की प्याज खत्म होने लगी है। अगले तीन-चार दिनों में नासिक-शाजहांपुर में प्याज की कीमतें कम नहीं हुईं तो यहां नया माल आने पर फिर दाम बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही सस्ता मिलेगा आलू : मंडी में आलू 30-36 रुपये प्रतिकिलो तक और खुदरा में 45 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। 15 नवंबर तक पंजाब से नया आलू आना शुरू हो जाएगा। इसके बाद दाम में कमी आ सकती है।

फुटकर में बिका 15 कुंतल प्याज
मंडी सचिव सेवाराम वर्मा ने बताया कि रविवार को थोक मूल्य पर फुटकर आलू-प्याज बेच रहे पांच दुकानों से कुल 18.45 कुंतल आलू एवं 15.05 कुंतल प्याज की बिक्री हुई। कुल 459 लोगों ने महेवा मंडी में जाकर फुटकर आलू-प्याज की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed