{"_id":"5f2cef058ebc3e3d0a3b0f4f","slug":"one-youths-were-looted-by-feeding-intoxicating-material-during-going-to-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में जहरखुरानी का शिकार हुआ कारोबारी, नशीली दवा खिलाकर लूट लिए नौ लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में जहरखुरानी का शिकार हुआ कारोबारी, नशीली दवा खिलाकर लूट लिए नौ लाख रुपये
Fri, 07 Aug 2020 11:35 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल करती पुलिस व स्थानीय लोगों की भीड़।(इनसेट में राजू सोनी)।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां बहराइच से टूरिस्ट बस से अपने ससुराल देवरिया आ रहे राजू सोनी को नशीला पदार्थ खिलाकर जहरखुरानों ने नौ लाख रुपये लूट लिए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात में बहराइच के मेहपुरवां से जायसवाल टूरिस्ट की बस में 15 लोग सवार हुए। जिसमें राजू सोनी भी थे। राजू सोनी नौ लाख रुपये लेकर अपने ससुराल देवरिया आ रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान रास्ते में जहरखुरानों द्वारा उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किए जाने के बाद बैग से रुपये निकाल लिया गया। जब वह शुक्रवार की सुबह देवरिया नहीं पहुंचे तो उनके ससुराल वालों ने खोजबीन शुरू किया। बाद में पता चला कि बस देवरिया पहुंचने वाली है, ससुराल वाले बस के पास पहुंचे तो राजू सोनी बेहोशी की हालत में मिले। उन्होंने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन