फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   One more new corona positive got in gorakhpur

Coronavirus in Gorakhpur: गोरखपुर में 23 साल का युवक मिला कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई चार

Sat, 09 May 2020 06:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 09 May 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
One more new corona positive got in gorakhpur
गोरखपुर में कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
मुंबई से एंबुलेंस से आया 23 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। जिले में यह कोरोना का चौथा केस है। वह पांच मई को गीडा के डेंटल कॉलेज में प्रशासन की देखरेख में क्वारंटीन किया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 108 के एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की मदद से उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन


इस सूचना के बाद जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन और एसएसपी सुनील गुप्ता भी क्वारंटीन सेंटर गए। साथ ही पूरे मामले की जानकारी ली।  

जानकारी के  मुताबिक बेलीपार के भरवल गांव का रहने वाला 23 साल का युवक पांच मई को अपने गांव के ही एक रिश्तेदार के साथ एंबुलेंस के जरिए मुंबई से आया था। सहजनवां में थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान शरीर का तापमान अधिक मिला तो उसे गीडा के एक डेंटल कॉलेज में क्वारंटीन करा दिया गया।
विज्ञापन

युवक के साथ आए अन्य लोगों को बेलीपार के भरवल प्राथमिक विद्यालय पर क्वारंटीन कराया गया। शुक्रवार को युवक का नमूना लिया गया और जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज के आरएमआरसी भेजा गया। शनिवार की सुबह उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो क्वारंटीन सेंटर में हड़कंप मच गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम क्वारंटीन सेंटर गई। इसके बाद 108 एबुलेंस के पायलट पवन दूबे, ईएमटी राज नारायण पीपीई किट पहनकर पूरी सुरक्षा के साथ हेल्प डेस्क मैनेजर बृजेश तिवारी की देखरेख में उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया।

मेडिकल कॉलेज में युवक का इलाज शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य महकमे का कहना है कि युवक में कोरोना के लक्षण नहीं थे, फिर भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले बांसगांव की महिला को भी बिना लक्षण के कारोना पॉजिटिव पाया गया था। 

गांव से पांच लोगों को 100 बेड टीबी अस्पताल में किया क्वारंटीन

सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके गांव पहुंची, जहां गांव के प्राथमिक विद्यालय पर पहले से क्वारंटीन उसके भाई और गांव के चार अन्य लोगों को एंबुलेंस की मदद से 100 बेड के टीबी अस्पताल में क्वारंटीन कराया गया। बताया जाता है कि उसके साथ रहे तीन अन्य लोगों की रिपोर्ट पहले ही निगेटिव आ चुकी है।
 
क्वारंटीन सेंटर हुआ सैनिटाइज
कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद गीडा में हड़कंप मच गया। युवक जहां क्वारंटीन था, वहां के लोग डर गए है। स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल पूरे क्वारंटीन सेंटर को सैनिटाइज कराया है।
विज्ञापन

21 लोगों के भेजे गए नमूने
क्वारंटीन सेंटर में उसके आसपास क्वारंटीन किए गए 21 लोगों के नमूने जांच के लिए आरएमआरसी भेजे गए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें अधिकांश युवा हैं। इनमें कोई लक्षण तो नहीं मिले हैं लेकिन एहतियात के तौर पर विभाग ने जांच करा रहा है। क्योंकि जिस युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है, उसमें में भी कोरोना के लक्षण नहीं मिले थे।
 
मुंबई से आया था, इसलिए कराई गई जांच
युवक मुंबई से आया था। मुंबई में कोरोना के सबसे अधिक केस मिल रहे हैं। इसलिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एहतियात बरतते हुए उसे क्वारंटीन किया था। इसके बाद शुक्रवार को उसका नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed