फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   One more corona positive got in Deoria

Coronavirus in Gorakhpur: देवरिया में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची तीन

Fri, 08 May 2020 05:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 08 May 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
One more corona positive got in Deoria
फाइल फोटो - फोटो : PTI

देवरिया जिले के हरैयां गांव में एक और कोरोना पॉजिटिव मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। पॉजिटिव युवक को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


हरैया गांव पहुंचे अफसरों ने तीन किमी एरिया को सील कराकर हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। पूरे गांव को सैनिटाइज कराकर 21 लोगों को क्वारंटीन कराया गया है।

देसही देवरिया ब्लॉक के हरैया के तीन लोग मुंबई से दो मई को ट्रक से हेतिमपुर टोल प्लाजा पर पहुंचे। वहां मौजूद स्वास्थ्य टीम ने तीनों का थर्मल स्क्रीनिंग कर घर जाने की इजाजत दे दी। परिवार के साथ एक दिन रहने के बाद प्रधान को जानकारी हुई तो तीनों को स्कूल में क्वारंटीन कराया।
विज्ञापन


इसमें कोरोना पॉजिटिव युवक के अलावा पिता-पुत्र भी शामिल है। पिता क्वारंटीन सेंटर जाने से मना करते हुए घर से फरार हो गया। शक के आधार पर चार मई को डॉक्टरों की टीम ने दोनों युवक को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा। पांच मई को जांच के लिए दोनों का सैंपल गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने किया निरीक्षण

गुरुवार को देर रात एक युवक की आई जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आया है। जबकि उसके साथी की रिपोर्ट निगेटिव आई। रात को ही स्वास्थ्यकर्मी, एसडीएम दिनेश मिश्र, सीओ निष्ठा उपाध्याय समेत जिम्मेदार हरैया गांव में पहुंच गए। इधर पॉजिटिव युवक को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

डीएम अमित किशोर ने हरैया के 22 वर्षीय युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि करते हुए बताया कि गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। तीनों लोग मुंबई से आए थे। परिवार के अन्य लोगों को सैंपलिंग के लिए क्वारंटीन किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed