{"_id":"5e3010e58ebc3e4b092bad09","slug":"one-man-killed-in-road-accident-at-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चालक की मौत
Tue, 28 Jan 2020 04:19 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर
डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 28 Jan 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कुशीनगर जिले में एक ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर की रफ्तार बहुत अधिक थी, जो अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई। घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पकड़ियार बाजार के समीप सोमवार की देर रात चीनी मिल से गन्ना गिराकर वापस आ रहे ट्रैक्टर ट्राली के पलट जाने से चालक की दबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने रात में ही ट्रैक्टर उठवाकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र ग्राम सभा बलकुड़िया के उसरहवा टोला निवासी किशुनी प्रसाद का पुत्र भूटेली (30) रविवार को गांव से गन्ना लेकर कप्तानगंज चीनी मिल पर गया था। सोमवार की रात करीब 11 बजे घर वापस लौटते समय नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग पर स्थित पकड़ियार बाजार के समीप बड़ी नहर के पश्चिम तरफ अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से चालक भूटेली की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे शव को बाहर निकलवाया। घटना की जानकारी होने पर परिजन व गांव के तमाम लोग भी मौके पर पहुंचे थे। इस संबंध में एसओ नेबुआ नौरंगिया धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे कोहरे के चलते हुआ होगा।