{"_id":"60d092292f507156c833f3ae","slug":"one-died-and-two-injured-after-being-hit-by-bolero-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: बोलेरो की चपेट में आने से दो बराती घायल, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: बोलेरो की चपेट में आने से दो बराती घायल, एक की मौत
Mon, 21 Jun 2021 06:50 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 21 Jun 2021 06:50 PM IST
सार
देईसांड़ गांव निवासी संजय यादव ( 28) वर्ष और इसी गांव के अर्जुन यादव (55) मोटरसाइकिल से मुंडेरवा थानाक्षेत्र के अमरडोभा गांव बरात में शामिल होने जा रहे थे। मथौली गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर बाइक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती-महुली मार्ग के मथौली ईंट भट्ठे के पास रविवार की देर रात बाइक से बरात जा रहे दो व्यक्तियों को अनियंत्रित बोलेरो ने चपेट में ले लिया। बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। रास्ते में ही घायल चाचा अर्जुन यादव ने दम तोड़ दिया, जबकि उनके भतीजे संजय यादव उर्फ बबुंदर का इलाज चल रहा है ।
लालगंज थाना क्षेत्र के देईसांड़ गांव निवासी संजय यादव ( 28) वर्ष और इसी गांव के अर्जुन यादव (55) मोटरसाइकिल से मुंडेरवा थानाक्षेत्र के अमरडोभा गांव बरात में शामिल होने जा रहे थे। मथौली गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर बाइक को चपेट में ले लिया। दोनों सड़क किनारे जा गिरे।
विज्ञापन
डायल 112 की पुलिस टीम ने दोनों को पीएचसी बनकटी पहुंचाया। वहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अर्जुन यादव की रास्ते में ही मौत हो गई। बाइक चालक घायल संजय यादव का इलाज चल रहा है। अर्जुन के परिवार में पत्नी व दो बेटे हैं।
विज्ञापन