फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   one died and 26 new corona positive got in siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौत, 26 नए मिले मरीज

Sat, 05 Sep 2020 05:17 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 05 Sep 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
one died and 26 new corona positive got in siddharthnagar
कोरोना वायरस। - फोटो : Amar Ujala

सिद्धार्थनगर जिले के एक वृद्ध की बस्ती स्थित कैली एल टू अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह कोरोना संक्रमित था। वहीं लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 26 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन


जिले में अब तक 2389 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से शनिवार को 48 सहित अब तक 1981 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जबकि 385 लोगों का इलाज चल रहा है और अब तक 23 लोगों की संक्रमण से जान जा चुकी है।
विज्ञापन


जिले में कोरोना संक्रमण का दर तेजी से बढ़ रही है। प्रतिदिन मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक बर्डपुर क्षेत्र के एक वृद्ध की बस्ती के कैली अस्पताल में इलाज के दौरान कोरोना संक्रमण से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

वहीं सबसे अधिक पांच संक्रमित डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए। इनमें लोहरौली गांव में दो और बारी बनगवां, रिठाना, सेमुआडीह गांव में एक-एक संक्रमित मिले। शोहरतगढ़ ब्लॉक के गड़ाकुल, चोडार, बसठा गांव में एक- एक संक्रमित मिले, जबकि गोसियापुर में दो संक्रमित मिले।

बांसी के चनगढिय़ा और रामगढ़ गांव में एक-एक संक्रमित मिले। बढनी ब्लॉक के मुड़िला, जोगिया के बभनी बाजार, खेसरहा के बेलौहा, खुनियांव के रोहहुलिया, मिठवल के बनगंवा, नौगढ़ के बसठा, उसका के सजनी गांव में एक-एक संक्रमित मिले। भनवापुर ब्लॉक के बिस्कोहर और परसोहिया तिवारी गांव में एक-एक संक्रमित मिले।

लोटन कस्बा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक-एक संक्रमित मिले। इसके अलावा तीन अन्य संक्रमित पाए गए। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 26 संक्रमित मिले हैं, उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। कोरोना संक्रमण से एक वृद्ध की बस्ती के कैली अस्पताल में मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed