{"_id":"5f70946c8ebc3e9b9774fb09","slug":"one-died-and-25-new-corona-positive-got-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में एक संक्रमित की मौत, 25 नए मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में एक संक्रमित की मौत, 25 नए मिले कोरोना पॉजिटिव
Sun, 27 Sep 2020 07:02 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 27 Sep 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
Corona testing
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर जिले के बघौली क्षेत्र के रहने वाले 50 वर्षीय शख्स की कोरोना संक्रमण के चलते गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में 25 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जबकि 17 मरीज ठीक हो चुके हैं। 1272 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 2542 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 36 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि बघौली क्षेत्र के एक गांव निवासी 50 वर्षीय शख्स गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे। 10 दिन पूर्व उनकी मौत हो गई। कोरोना जांच पॉजिटिव आया था।
विज्ञापन
हालांकि संतकबीरनगर जिले के कोरोना पोर्टल पर उनकी मौत की जानकारी रविवार को दर्ज की गई। अपर सीएमओ ने बताया कि 25 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमे खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में 15, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में दो, सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में पांच, सांथा और बेलहर कला ब्लॉक क्षेत्र में एक-एक और अन्य जिले के एक लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
पूर्व में पॉजिटिव मिले 17 लोग स्वस्थ हुए हैं। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2542 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 36 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 179 लोग एक्टिव है। 2327 लोग ठीक हो चुके हैं। 1272 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 3509 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।