{"_id":"5f538afc8ebc3e37bb312538","slug":"one-died-and-14-new-corona-positive-got-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत, 14 नए मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत, 14 नए मिले पॉजिटिव
Sat, 05 Sep 2020 06:26 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 05 Sep 2020 06:26 PM IST
सार
- अब तक 2060 लोग मिल चुके हैं संक्रमित, 23 की हो चुकी है मौत
विज्ञापन
Corona testing
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर में शनिवार को बस्ती के कैली अस्पताल में भर्ती एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं पीएनबी के दो कर्मी समेत 14 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पूर्व में पॉजिटिव मिले 17 लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा 1117 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 2060 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 23 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शनिवार को बस्ती के कैली अस्पताल में भर्ती नगर पालिका खलीलाबाद में तैनात एक अधिकारी के पिता की कोरोना से मौत हो गई। आठ दिन पूर्व जांच में वृद्ध संक्रमित मिले थे और उन्हें गंभीर स्थिति की वजह से कैली अस्पताल रेफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार अंतिम संस्कार होगा। जबकि पीएनबी के दो कर्मी समेत 14 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में सात, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में एक, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में एक, बघौली ब्लॉक क्षेत्र में दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। जबकि तीन शख्स अन्य जनपद के पॉजिटिव मिले हैं। पूर्व में पॉजिटिव मिले 17 लोग स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन
अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2060 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 23 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 195 एक्टिव केस है। 1842 लोग ठीक हो चुके हैं। 1117 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 5375 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।