फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   On the occasion of Sawan, a huge crowd of devotees gathered in the Shiva temples of Gorakhpur

Sawan 2024: गोरखपुर के शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजता रहा परिसर; देखें तस्वीरें

Mon, 22 Jul 2024 11:41 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 22 Jul 2024 11:41 AM IST
सार

सोमवार के दिन से ही सावन की शुरुआत हुई है। समापन भी सोमवार के दिन ही होगा। अबकी बार श्रावण मास 29 दिनों का है। पवित्र महीना सावन 22 जुलाई से प्रारंभ होकर 19 अगस्त तक चलेगा। इस बार सावन का महीना बहुत ही शुभ और दुर्लभ योग में शुरू हुआ है। सात दशकों के बाद ऐसा मुहूर्त बना है। सावन में भगवान शिव की आराधना और पूजा करने पर विशेष लाभ मिलता है। गोरखपुर के शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।

विज्ञापन
On the occasion of Sawan, a huge crowd of devotees gathered in the Shiva temples of Gorakhpur
मुक्तेश्वर नाथ मंदिर में आस्था निवेदित करती और शिवलिंग पर जल चढ़ाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान भोलेनाथ को समर्पित श्रावण मास की शुरुआत सोमवार से हो गई। सावन के पहले सोमवार पर गोरखनाथ मंदिर सहित आस-पास के प्रमुख मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन


विज्ञापन

On the occasion of Sawan, a huge crowd of devotees gathered in the Shiva temples of Gorakhpur
सावन - फोटो : अमर उजाला
भक्त बड़ी संख्या में सुबह से ही मंदिरों में दर्शन के लिए लाइन लगाए गए थे। इन मंदिरों में सुबह की आरती के लिए एक दिन पहले ही तैयारियां कर ली गई थीं।
 

On the occasion of Sawan, a huge crowd of devotees gathered in the Shiva temples of Gorakhpur
सावन - फोटो : अमर उजाला
मंदिरों में हर हर महादेव के गूंज होती रही। श्रद्घालु बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कतारों में लगे हुए हैं। इस बार के सावन मास की खास बात है कि इसकी शुरुआत सोमवार को हुई और समापन भी सोमवार को हो रहा है।

विज्ञापन

On the occasion of Sawan, a huge crowd of devotees gathered in the Shiva temples of Gorakhpur
सावन - फोटो : अमर उजाला
इस साल शिव भक्तों को सावन के पांच सोमवार व नौ विशेष योग का पुण्य मिलेगा।

On the occasion of Sawan, a huge crowd of devotees gathered in the Shiva temples of Gorakhpur
कूड़ाघाट शिव मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषाचार्य घनश्याम पांडेय ने बताया शिव महापुराण के अनुसार, श्रावण मास का हर एक दिन भगवान शिव की पूजन के लिए शुभ है, खास है।

On the occasion of Sawan, a huge crowd of devotees gathered in the Shiva temples of Gorakhpur
अपनी बारी के इंतजार में लाइन में खड़ी रही - फोटो : अमर उजाला
बताया कि सामान्यत: रुद्राभिषेक करने के लिए भक्तों को शिववास देखने की आवश्यकता होती है, लेकिन श्रावण मास में ये बंधन लागू नहीं होता है। इस महीने के किसी भी दिन और किसी भी समय बिना तिथि व मुहूर्त देखे रुद्राभिषेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed