फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   On information of leopard team of forest department remained restless for four hours

Gorakhpur News: तेंदुए की सूचना पर चार घंटे हलकान रही वन विभाग की टीम, ग्रामीणों परेशान

Tue, 21 Feb 2023 02:21 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 21 Feb 2023 02:21 PM IST
सार

डीएफओ सिंगल बैरल ट्रैंक्विलाइजर गन के साथ मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे निरीक्षण के बाद जब तेंदुआ नहीं दिखा तो टीम ने गांव से लेकर अन्य जंगल क्षेत्र में भी जाकर निरीक्षण किया।

 

विज्ञापन
On information of leopard team of forest department remained restless for four hours
तेंदुए की तलाश करते वन विभाग के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

तेंदुए की सूचना पर वन विभाग की टीम चार घंटे हलकान रही। डीएफओ विकास यादव और उनकी टीम दोपहर से शाम तक रामपुर नया गांव तेंदुआ के दिखाई देने वाली सभी जगहों का निरीक्षण किया। खेतों में पदचिह्न देख टीम ने अंदाजा लगाया कि तड़के फिसिंग कैट को देखकर लोगों ने तेंदुआ समझ लिया होगा।
विज्ञापन


चार दिन पहले एक हाथी के हिंसक होने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। किसी तरह हाथी को नियंत्रित करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया गया। इसी बीच सोमवार को रामपुर नया गांव के एक ग्रामीण ने डीएफओ को फोन कर गांव में तेंदुए आने की सूचना दी।
विज्ञापन


डीएफओ सिंगल बैरल ट्रैंक्विलाइजर गन के साथ मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे निरीक्षण के बाद जब तेंदुआ नहीं दिखा तो टीम ने गांव से लेकर अन्य जंगल क्षेत्र में भी जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, हाथी के पहले गाजियाबाद के एक न्यायालय में भी तेंदुआ निकल गया था। भीड़भाड़ वाली जगह पर तेंदुए के आने और लोगों को घायल करने की घटना को वन विभाग ने गंभीरता से लिया।

डीएफओ विकास यादव ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति की सूचना पर टीम रामपुर नया गांव पहुंची थी। चार घंटे से भी अधिक समय तक जांच परख कर टीम लौटी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed