फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   On Friday, the maximum temperature was recorded at 38.6 and the minimum at 23.3 degrees Celsius.

Gorakhpur News: छह महीने बाद न्यूनतम तापमान पहुंचा 23 डिग्री के पार

Sat, 18 Apr 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
On Friday, the maximum temperature was recorded at 38.6 and the minimum at 23.3 degrees Celsius.
गोरखपुर। अधिकतम तापमान में वृद्धि का असर असर अब न्यूनतम तापमान पर भी पड़ने लगा है। लगभग छह महीने बाद शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। आगामी दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और वृद्धि के आसार हैं।
विज्ञापन


इससे पहले नौ अक्तूबर को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उसके बाद से न्यूनतम तापमान इस स्तर से नीचे ही रहा। हाल के दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि के कारण धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान भी बढ़ रहा था। शुक्रवार को तापमान अधिकतम 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा। वर्तमान में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक है। मौसम आगामी दिनों में साफ रहेगा। इन वजहों से माना जा रहा है कि गर्मी और सताएगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि अगले तीन-चार दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके बाद कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed