फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Omprakash Rajbhar commented on bjp government

दबे कुचले लोगो के साथ सरकार ने किया धोखा- ओमप्रकाश राजभर

Wed, 04 Mar 2020 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Omprakash Rajbhar commented  on bjp government
भासपा की रैली को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : SALEMPUR
दबे-कुचलों से सरकार ने किया धोखा : ओमप्रकाश राजभर
विज्ञापन

लार के ठाकुर गौरी में कार्यकर्ता रैली में बोले भासपा के अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। प्रदेश की भाजपा सरकार ने दबे-कुचले लोगों के साथ धोखा किया है। लखनऊ की पंचायत में आप सबकी बात की तो सरकार नही मानी। ये बातें भाजपा सरकार में मंत्री रहे भासपा नेता ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को लार के ठाकुर गौरी में एक कार्यकर्ता रैली में कहीं।

पूर्व मंत्री सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने हम सभी के साथ धोखा किया है। जिस समय मैं सरकार के साथ था, उस समय हमारी लड़ाई इस बात की थी कि अधिकारी और नेता के लड़के कान्वेंट में पढ़ते हैं और हम गरीब तबके के लड़के प्राइमरी स्कूल में पढ़ते हैं। जहां शिक्षा के नाम पर पढ़ाई शून्य है। मेरे द्वारा यह मांग की जा रही थी कि प्राइमरी में वही सुविधा हो जो कान्वेंट में है। पिछड़ी जातियों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाता है। प्रदेश में 75 जिले हैं। किसी जिले में गौड़, मल्लाह, केवट जैसी जातियों को इसका लाभ नहीं मिला। सरकार ने हमारी बातों को मानने से जब इन्कार कर दिया तो मैंने सरकार से अपना नाता तोड़ लिया। आज हमारी लड़ाई इस भाजपा सरकार के खिलाफ चल रही है। प्रदेश की उन सभी जातियों के लोगों को बताना चाहता हूं कि आप लोगों ने जिस मंशा से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई आज उस पर पानी फेरने का काम भाजपा सरकार कर रही है। आप सब साथ मिलकर इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करें। इस दौरान भासपा के बलिराम राजभर, महेंद्र राजभर, संतलाल राजभर, धरीक्षण, शिवचन, रमेसर, कविलास, योगेंद्र राजभर, प्रदीप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed