{"_id":"610f6ece8ebc3e7b2a345bfe","slug":"old-man-died-in-road-accident-at-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, समधन के दाह संस्कार में शामिल होने आया था व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, समधन के दाह संस्कार में शामिल होने आया था व्यक्ति
Sun, 08 Aug 2021 11:13 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:13 AM IST
सार
बाइक की टक्कर से घायल हो गया था मृतक, इलाज के दौरान हुई मौत। सड़क पार करते समय हुआ हादसा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में शनिवार की देर शाम समधन के दाह संस्कार में शामिल होने आए रामजीत यादव को सड़क पार करते समय एक बाइक चालक ने टक्कर मार दिया। हादसे में रामजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान उसे फाजिलनगर सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, कसया थाना क्षेत्र के गांव सपहां के नौका टोला निवासी रामजीत यादव (62), पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव अमवा महंथ निवासी अपने समधी रामदेव यादव की पत्नी के दाह संस्कार में आए थे। वहां सड़क पार करते समय देर शाम उसे एक बाइक चालक ने टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
पटहेरवा थाने के एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।