फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Old car number will be able to be installed on new car

राहत की खबर: नई गाड़ी पर लगवा सकेंगे पुरानी गाड़ी का नंबर, पूरी करनी होगी ये शर्त

Mon, 21 Mar 2022 10:45 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 21 Mar 2022 10:45 AM IST
सार

एआरटीओ प्रशासन श्याम लाल ने बताया कि कई जिलों में यह नियम लागू किया जा चुका है। यहां अभी मुख्यालय से आदेश नहीं आया है। आदेश आते ही इच्छुक वाहन स्वामी पुराने वाहन का नंबर नए वाहन के लिए ले सकेंगे।

विज्ञापन
Old car number will be able to be installed on new car
नंबर प्लेट। (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्क्रैप पॉलिसी के तहत कबाड़ हो चुकीं पुरानी गाड़ियों के नंबर, अब नई गाड़ी पर लगवा सकेंगे। इसके लिए जरूरी है कि पुरानी और नई गाड़ियों के मालिक एक ही होने चाहिए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कबाड़ हो चुके वाहन को स्क्रैप सेंटर में देने के बाद उसका नंबर, वाहन स्वामी दोबारा उपयोग कर सकेंगे। इसके लिए वाहन स्वामी को संभागीय परिवहन विभाग में निर्धारित शुल्क जमा करने के साथ ही अन्य शर्तें पूरी करनी होंगी।
विज्ञापन


बता दें कि जिले में दस लाख 71 हजार वाहन पंजीकृत वाहनों में एक लाख से अधिक वाहन कबाड़ की श्रेणी में हैं। अब ये वाहन स्वामी भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरटीओ प्रशासन श्याम लाल ने बताया कि कई जिलों में यह नियम लागू किया जा चुका है। यहां अभी मुख्यालय से आदेश नहीं आया है। आदेश आते ही इच्छुक वाहन स्वामी पुराने वाहन का नंबर नए वाहन के लिए ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed