फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Oil extracted by putting extra pipe valve in tanker caught in Gorakhpur

गोरखपुर: टैंकर में अतिरिक्त पाइप-वाल्व लगाकर निकाला जा रहा था तेल, अधिकारियों को भेजी गई जांच रिपोर्ट

Mon, 04 Oct 2021 01:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 04 Oct 2021 01:39 PM IST
विज्ञापन
Oil extracted by putting extra pipe valve in  tanker caught in Gorakhpur
राजू फिलिंग स्टेशन पर जांच करती इंडियन ऑयल की टीम। - फोटो : अमर उजाला।
इंडियन ऑयल के डिवीजनल कार्यालय की ओर से गठित जांच टीम ने टैंकर में अतिरिक्त पाइप-वाल्व जोड़कर तेल चोरी किया जाने का मामला पकड़ा है। टीम ने जांच रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेजी है। पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष राजन शाही ने टैंकर चालक और ट्रांसपोर्टर के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना के पास स्थित राजू फिलिंग स्टेशन प्रबंधन की ओर से 30 सितंबर 2021 को बैतालपुर डिपो में शिकायत की गई थी। शिकायत में टैंकर यूपी 52 टी 1037 के खिलाफ हेरोफेरी और गड़बडी करने का आरोप लगाया गया था। इस पर गोरखपुर डिवीजनल कार्यालय की तरफ से दो सदस्यीय कमेटी गठित करके मामले की जांच कराई गई। कमेटी ने मामले की जांच की और राजू फिलिंग स्टेशन के प्रोप्रराइटर रमाशंकर जायसवाल, ट्रांसपोर्टर प्रतिनिधि मणि शंकर मिश्रा, पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष राजन शाही, स्थानीय पुलिस और पूर्ति निरीक्षक की मौजूदगी में जांच शुरू की।
विज्ञापन


जांच में टैंकर यूपी 52 टी 1037 पेट्रोल पंप परिसर में ही खड़ा पाया गया। टैंकर 30 सितंबर को बैतालपुर डिपो से इनवाइस नंबर 746420578 के साथ तेल लाद कर राजू फिलिंग स्टेशन पर उतारने के लिए निकला था। टैंकर में ईलॉक और पैडलॉक सही और तालाबंद पाए गए। सभी के सामने ईलॉक और पैडलॉक खोले गए और प्रत्येक चेंबर में डिप (रॉड) डाला गया, सब सही पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने टैंकर के चालक की चेंबर जांच शुरू की। यहां पाया गया कि मानक फिटिंग के साथ छेड़खानी की गई थी। मानक फिटिंग में ही एक अतिरिक्त पाइप और वॉल्व लगाया गया था। यह अतिरिक्त फिटिंग केबिन में चालक की सीट के पीछे की गई थी। टीम ने इसका वॉल्व खोला तो इसमें से तेल निकलते पाया गया। इस फिटिंग का उद्देश्य टैंकर के चेंबर से तेल को टैंकर के सर्विस टैंक में ट्रांसफर करना था। टीम ने अपनी रिपोर्ट इंडियन ऑयल के आला अधिकारियों को भेजी है।


वरिष्ठ प्रबंधक कॉरपोरेट संचार आईओसी सर्वजीत सिंह ने बताया कि ई-लॉकिंग व वर्चुअल ट्रैकिंग सिस्टम सुरक्षित पाया गया है। टैंक ट्रक (टीटी) को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। जल्द ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed