{"_id":"6a5d341a34d355516b04e69d","slug":"official-candidate-satyapal-singh-welcomed-at-the-uttar-pradesh-secondary-teachers-association-conference-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1391457-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शिक्षक हित में आवाज बुलंद करने का लिया संकल्प, एमएलसी चुनाव की बनी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शिक्षक हित में आवाज बुलंद करने का लिया संकल्प, एमएलसी चुनाव की बनी रणनीति
Mon, 20 Jul 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते जगदीश पांडेय
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) का मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को तारामंडल स्थित एक निजी लॉन में आयोजित किया गया। सम्मेलन में शिक्षकों के हित में आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया गया। एमएलसी चुनाव को लेकर भी रणनीति बनाई गई।
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संगठन के अधिकृत प्रत्याशी सत्यपाल सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन चुनाव को लेकर व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रांतीय संरक्षक जगदीश पांडेय ठकुराई ने कहा कि विधान परिषद में शिक्षक प्रतिनिधि की भूमिका केवल चुनाव जीतने तक सीमित नहीं होती बल्कि शिक्षकों के अधिकारों, सम्मान और समस्याओं की प्रभावी पैरवी करना भी उसकी प्रमुख जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
सम्मेलन को प्रांतीय मंत्री नवनाथ दुबे, डॉ. अजय पांडेय, देवेंद्र प्रताप सिंह गौतम, सत्येंद्र उपाध्याय, अब्दुल्ला खान, कैप्टन जितेंद्र सिंह, ताज अजय श्रीवास्तव और डॉ. शोभित श्रीवास्तव सहित कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती और शिक्षक हितों की रक्षा के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर चुनाव अभियान को सफल बनाना होगा।