फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   objectional photo of sisters friend made with the help of wife .

पत्नी की मदद से साली की दोस्त की बनाई आपत्तिजनक फोटो

Tue, 29 Sep 2020 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
objectional photo of sisters friend made with the help of wife .
पत्नी की मदद से साली की दोस्त की बनाई आपत्तिजनक फोटो
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखनाथ इलाके के एक दुकानदार और उसकी पत्नी पर साली की दोस्त की आपत्तिजनक फोटो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपित दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोप है कि उधार के रुपये लौटना ना पड़े, इसके लिए पत्नी की मदद से आरोपित ने साली की दोस्त की आपत्तिजनक फोटो बना ली। आरोपित उसे वायरल करने की धमकी दे रहे थे। पकड़े गए आरोपित की पहचान गोरखनाथ इलाके के राजेंद्रनगर निवासी प्रशांत श्रीवास्तव उर्फ रज्जू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइंस क्षेत्र की रहने वाली महिला ने कैंट पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उनकी बेटी की दोस्ती गोरखनाथ, राजेंद्र नगर निवासी प्रशांत श्रीवास्तव उर्फ रज्जू की साली से थी। जान पहचान होने पर प्रशांत अपनी पत्नी के साथ उनके घर आने-जाने लगा था। प्रशांत ने पत्नी की नौकरी के लिए उनसे तीन लाख रुपये उधार लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में रुपये वापस मांगने पर प्रशांत आनाकानी करने लगा। दबाव बनाने पर बेटी की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। पता चला कि घर आने-जाने के दौरान अपनी पत्नी की मदद से उसने बेटी की आपत्तिजनक फोटो बना ली है।

इंस्पेक्टर कैंट मनोज राय ने बताया कि आरोपित की बेतियाहाता में दुकान है। तहरीर के आधार पर जालसाजी व कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के आरोप में केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed