फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now you will see view of Ramgarh Tal with sip of tea

इंतजार खत्म: अब रामगढ़ताल का नजारा देखेंगे चाय की चुस्की के साथ, जीडीए बनवा रहा दुकानें

Fri, 18 Aug 2023 11:44 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 18 Aug 2023 11:44 AM IST
सार

जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि दुकानों का काम लगभग पूरा हो चुका है। सितंबर माह में इनकी शुरूआत हो जाएगी। इससे यहां आने वाले लोग घूमने फिरने के साथ ही लजीज व्यंजन का स्वाद ले सकेंगे।

विज्ञापन
Now you will see view of Ramgarh Tal with sip of tea
रामगढ़ताल रोड नौकायन के पास बन रही दुकान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस एक महीने का इंतजार फिर रामगढ़ताल के किनारे खड़े होकर चाय की चुस्की के साथ मनपसंद व्यंजन का मजा लीलिए। नया सवेरा के पास रामगढ़ताल किनारे स्ट्रीट फूड की दुकानें अब बनकर तैयार हो गई हैं। सजावट का काम चल रहा है। जीडीए ने सितंबर तक इसके शुभारंभ की तैयारी की है।

विज्ञापन


रामगढ़ताल क्षेत्र में सर्किट हाउस से थोड़ा सा आगे बढ़ते ही एक लेन में जीडीए की ओर से दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें 102 दुकानें बन रही हैं। इनका काम करीब 80 फीसदी पूरा हो चुका है। अब रंगरोगन और सजावट का काम चल रहा है। जीडीए ने काम को तेजी से करने के लिए निर्देश दिया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बड़ी जालसाजी: खेतों में शारदा सिटी, सपने दिखाकर करोड़ों ले उड़ा ठग डीलर
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को करीब 50 से अधिक कर्मचारी काम करते मिले। साइट इंचार्ज जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि दुकानों का काम पूरा हो चुका है। सितंबर माह में दुकानों से बिक्री शुरू हो जाएगी।
 

सड़क से हटेगी भीड़, बदलेगा माहौल

रामगढ़ताल क्षेत्र में सड़क के किनारे बड़ी संख्या में दुकानें सजती हैं। इससे होने वाली भीड़ के कारण आवागमन भी प्रभावित होता है। वाहनों के आने जाने से दुर्घटना की भी संभावना रहती है। इन दुकानों के बन जाने से लोग आसानी से स्ट्रीट फूड का जायका ले सकेंगे। इससे लोगों को रोजगार भी मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें: जीडीए ने शासकीय समिति को भेजी रिपोर्ट, अब तेजी से होगा गोरखपुर शहर का विस्तार

जीडीए के अधिकारियों का कहना है कि इससे लेक व्यू का माहौल बदलेगा। साथ ही दुकानों के व्यवस्थित हो जाने से साफ सफाई बनी रहेगी। परिवार के साथ घूमने आने वाले बेहतर माहौल में आनंद ले सकेंगे।

जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि दुकानों का काम लगभग पूरा हो चुका है। सितंबर माह में इनकी शुरूआत हो जाएगी। इससे यहां आने वाले लोग घूमने फिरने के साथ ही लजीज व्यंजन का स्वाद ले सकेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed