{"_id":"6243f7fbe384226f934918b0","slug":"now-you-will-be-able-to-enjoy-boating-in-ramgarhtal-till-11-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: अब रात 11 बजे तक रामगढ़ताल में उठा सकेंगे बोटिंग का आनंद, गुलजार होगा नया सवेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: अब रात 11 बजे तक रामगढ़ताल में उठा सकेंगे बोटिंग का आनंद, गुलजार होगा नया सवेरा
Wed, 30 Mar 2022 02:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 30 Mar 2022 02:43 PM IST
सार
जीडीए उपाध्यक्ष, एसएसपी ने बोटिंग करने के साथ ही जांची सुरक्षा व्यवस्था, दिए जरूरी टिप्स
विज्ञापन
रामगढ़ ताल में रात में बोटिंग सुविधा का जीडीए वीसी व एसएसपी ने उद्घाटन किया।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में समय सीमा बढ़ने के बाद मंगलवार को शहर के कई लोगों ने रात 11 बजे तक बोटिंग का लुत्फ उठाया। पहला दिन होने की वजह से दिन की तुलना में रात के वक्त अधिक लोग नहीं दिखे, पर उम्मीद जताई जा रही है कि बुधवार से बोटिंग के शौकीनों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
वहीं गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा समेत जीडीए, पुलिस व प्रशासन के कई अफसरों ने भी रात 10 बजे के करीब बोटिंग करने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था जांची और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी ने जीडीए उपाध्यक्ष को आश्वस्त किया कि रात में बोटिंग के जारी रहने तक बड़ी संख्या में पुलिस, नया सवेरा एवं उसके आस-पास तैनात रहेगी। वहीं जीडीए उपाध्यक्ष ने नया सवेरा पर गोताखोरों के साथ ही लाइफ जैकेट समेत सुरक्षा के अन्य इंतजाम जांचे। हिदायत दी कि वह औचक निरीक्षण करते रहेंगे। कहीं भी लापरवाही दिखी तो बोट संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गोरखपुर एवं आसपास के जिलों से रोजाना बड़ी संख्या में पर्यटक, रामगढ़ताल क्षेत्र में भ्रमण के लिए आते हैं। इस दौरान तमाम लोग ताल में बोटिंग का भी आनंद उठाते हैं। बोटिंग के शौकीनों की अच्छी संख्या को देखते हुए ही संचालक अब ताल में स्पीड बोट से लेकर क्रूज तक का संचालन कर रहे हैं। रात में भी बड़ी संख्या में पर्यटकों के नया सवेरा एवं उसके आस-पास जुटता देख प्राधिकरण ने अब गर्मी के मौसम में बोटिंग का समय बढ़ाकर रात 11 बजे तक कर दिया है।