फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now pay municipal property tax at your doorstep

Gorakhpur News: अब अपने द्वार पर ही जमा कराएं नगर निगम का संपत्ति कर

Mon, 25 Dec 2023 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 25 Dec 2023 02:42 AM IST
विज्ञापन
Now pay municipal property tax at your doorstep

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर निगम अब आपके द्वार जाकर संपत्ति कर जमा करवा रहा है। बीते शनिवार को कूड़ाघाट स्थित महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर एक में भैरोपुर हनुमान मंदिर के पास कैंप लगाया गया। ऐसे ही, जोन नंबर 4 के वार्ड 23, 33, 48 और 68 में भी शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान 2,27,553 लाख रुपये कर जमा करवाए गए। यह सिलसिला नगर निगम आगे भी जारी रखेगा।
नगर निगम बकाया संपत्ति कर (गृहकर, जलकल, सीवर कर) के एकमुश्त भुगतान का 31 दिसंबर तक मौका दे रहा है। बदले में मौजूदा वित्त वर्ष 2023-24 के बिल पर 10 फीसदी छूट भी दे रहा है। लोगों को इस सुविधा का लाभ अधिक से अधिक मिल सके, इसके लिए नगर निगम की ओर से सभी 80 वार्डों में शिविर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

कल इन वार्डों में लगेगा शिविर
अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि 26 दिसंबर को वार्ड संख्या 20 आवास विकास काॅलोनी झारखंडी दुर्गा मंदिर पुरानी टंकी के पास, वार्ड संख्या 03 नए पार्षद कैंप कार्यालय नंदानगर, वार्ड संख्या 15 में सिद्धार्थ इनक्लेव यूनियन बैंक के पीछे पार्क में, वार्ड संख्या 28 संगम चौराहा जंगल सालिकराम, वार्ड संख्या 21 हनुमान मंदिर बेतियाहाता, वार्ड संख्या 51 गीता पैलेस इस्माईलपुर, वार्ड संख्या 33 हाजी इरफान के पुराने मकान के पास दशहरी बाग में शिविर लगाया जाएगा। इसी तरह वार्ड संख्या 48 भिटनी मदरसा, वार्ड संख्या 32 काली मंदिर गैस गोदाम के पास माधोपुर, वार्ड संख्या 68 इमामबाड़ा के पास पुराना गोरखपुर, वार्ड संख्या 70 मेंहदी पैलेस नकहा नंबर 01, वार्ड संख्या 04 फतेहपुर मदरसा के पास शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed