फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, a child shared a post on social media and wrote, Papa will kill mummy by strangling her

Gorakhpur News: पुलिस अंकल! जल्दी आइए, मम्मी का गला दबाकर मार डालेंगे पापा

Thu, 20 Jun 2024 12:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 20 Jun 2024 12:50 PM IST
विज्ञापन
In Gorakhpur, a child shared a post on social media and wrote, Papa will kill mummy by strangling her
सोशल मीडिया पर मारपीट करते पति पत्नी की फोटो - फोटो : एक्स
घरेलू हिंसा को लेकर जागरूकता बढ़ी है। चिलुआताल इलाके के मीरपुर निवासी किशोर कर्णवीर सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा-पुलिस अंकल! जल्दी आइए...पापा मेरी मम्मी का गला दबाकर मार डालेंगे। यह संदेश जैसे ही पुलिस के पास पहुंची, वह मौके पर पहुंची और दंपती के बीच विवाद को सुलझा दिया।
विज्ञापन


कर्णवीर ने पोस्ट के से गोरखपुर पुलिस के साथ ही पीएम और डीएम गोरखपुर को टैग किया था। इसके बाद उसके घर पहुंची पुलिस ने मामले काे शांत करवाया।

मामला बीते बुधवार का है। इससे जुड़ा पोस्ट वायरल हो गया है। चिलुआताल पुलिस का कहना है कि सुबह ही उनके पास यह सूचना आई थी। मजनू चौकी की पुलिस को तत्काल वहां भेजा गया। पता चला कि घर में अक्सर पति-पत्नी का विवाद होता रहता है।
विज्ञापन


इसको लेकर परिवार के अन्य लोेगों से तहरीर देने के लिए भी कहा गया, लेकिन किसी ने नहीं दी। फिर शिकायत करने वाले कर्णवीर सिंह से बात की गई। उसने बताया कि पापा हमेशा झगड़ा करते हैं। उसके पिता को समझाकर पुलिस वापस चली आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्णवीर ने सुबह करीब आठ बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो के साथ पहली पाेस्ट की। इसमें लिखा कि मम्मी को हमारे पापा गला दबाकर मार रहे हैं। घर से निकाल रहे हैं। जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, पुलिस जल्दी आकर जान बचाइए।

जो वीडियो पोस्ट किया गया, उसमें दिख रहा है कि कर्णवीर के पिता, पत्नी को मारने के लिए झपट रहे हैं। वहीं पत्नी ने भी झाड़ू हाथ में लिया है। पति-पत्नी के पास जाकर उसके ऊपर हाथ चला रहा है। वीडियो करीब बीस सेकेंड का है।


पुलिस ने बताया कि आस-पास के लोगों का कहना है कि आए दिन पति और पत्नी के बीच विवाद होता रहता है। इससे पहले भी बेटे की शिकायत पर पुलिस पिता का शांति भंग में चालान कर चुकी है। बुधवार को भी दोनों के बीच मारपीट हो रही थी। बेटे को कुछ समझ नहीं आया तो उसने सोशल मीडिया के जरिए पुलिस से मदद मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed