{"_id":"62ee0746986cbe032938903a","slug":"now-a-fine-of-500-for-use-of-tobacco-in-police-station-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: अब थाना-चौकी में तंबाकू के सेवन पर 500 का जुर्माना, वसूली की राशि से होगी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: अब थाना-चौकी में तंबाकू के सेवन पर 500 का जुर्माना, वसूली की राशि से होगी सफाई
Sat, 06 Aug 2022 11:46 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:46 AM IST
सार
किशोरी से युवक की पिछले दो साल से मोबाइल फोन पर बातचीत हो रही थी। आरोप है कि 26 जुलाई की रात अकेला पाकर किशोरी के घर में युवक घुस गया और दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट कर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक उमेश वाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के थाना-चौकी या पुलिस कार्यालय में अब पान-तंबाकू खाते मिलने पर 500 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। डीआईजी ने पुराने आदेश को दोहराते हुए सभी को हिदायत दे दी है। वसूले गए जुर्माने की राशि का इस्तेमाल परिसर की सफाई में इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सरकार की ओर से सरकारी दफ्तरों में पान-तंबाकू पर पाबंदी होने के बाद भी थाने के कार्यालय व परिसर में इसके इस्तेमाल के मामले सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए डीआईजी जे रविंद्र ने एक बार फिर आदेश की याद दिलाने हुए पत्र भेजा है।
विज्ञापन
रेंज के सभी एसपी को भेजे गए पत्र के माध्यम से डीआईजी ने कहा है कि अगर कोई पुलिसकर्मी इस तरह की हरकत करते मिले तो जुर्माना लगाया जाए। डीआईजी ने बताया कि पांच सौ रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। इसके बाद भी नहीं सुधरे तो कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश
गुलरिहा इलाके के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। 26 जुलाई की रात हुई घटना में पुलिस ने गांव के ही युवक पर केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, किशोरी से युवक की पिछले दो साल से मोबाइल फोन पर बातचीत हो रही थी। आरोप है कि 26 जुलाई की रात अकेला पाकर किशोरी के घर में युवक घुस गया और दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट कर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक उमेश वाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।