{"_id":"625faa3f6aae6f5e1c68eb9b","slug":"notice-to-firm-on-slow-pace-of-padleganj-nausad-six-lane","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पैडलेगंज-नौसड़ सिक्स लेन की सुस्त रफ्तार पर फर्म को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पैडलेगंज-नौसड़ सिक्स लेन की सुस्त रफ्तार पर फर्म को नोटिस
Wed, 20 Apr 2022 12:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:07 PM IST
सार
निरीक्षण के दौरान डीएम ने की कार्रवाई, 30 जून तक निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश, पहले भी काम की धीमी रफ्तार फर्म को दो बार चेता चुके हैं कमिश्नर-डीएम ।
विज्ञापन
डीएम विजय किरन आनंद।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर के पहले सिक्स लेन (नौसड़-पैडलेगंज) के निर्माण की सुस्ती पर नाराजगी जताते हुए डीएम विजय किरन आनंद ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को सड़क का काम करा रही, फर्म छात्र शक्ति इन्फ्राकंस्ट्रक्शन लिमिटेड को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जून 2022 तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो फर्म के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डीएम, सोमवार की शाम ब्लॉकों की समीक्षा के लिए बांसगांव जा रहे थे। अचानक उन्होंने गाड़ी रुकवाकर पैडलेगंज-नौसड़ सिक्स लेन चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण शुरू कर दिया। आननफानन काम करा रही फर्म के प्रतिनिधि और लोनिवि के अफसर भी मौके पर पहुंचे। फर्म को अप्रैल 2021 में ही सिक्स लेन का काम शुरू करने को कहा गया था, लेकिन काम ही तय समय से नहीं शुरू हो सका था।
विज्ञापन
काम की धीमी रफ्तार पर इसके पहले नवंबर 2021 में कमिश्नर-डीएम ने फर्म को चेतावनी दी थी। साथ ही नोटिस जारी कर फरवरी 2022 तक काम पूरा करने का निर्देश दिया था। विधानसभा चुनाव-2022 संपन्न होने के बाद डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान एक बार फिर फर्म को चेतावनी दी थी। बावजूद इसके काम में अपेक्षित तेजी नहीं आई। मार्ग से पेड़, बिजली के खंभे व ट्रांसफार्मर हटाने का काम भी अभी बाकी है।
विज्ञापन
डीएम विजय किरन आनंद ने कहा कि सिक्स लेन के काम की रफ्तार काफी धीमी है। फर्म को नोटिस देने का निर्देश दिया गया है। बचे हुए बिजली के खंभों को हटाने और पेड़ काटने के लिए भी कहा गया है। जून 2022 तक काम पूरा नहीं हुआ तो फर्म के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।