फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Notice to 18 officials including six tehsildars for negligence in census

Gorakhpur News: जनगणना में लापरवाही पर छह तहसीलदार समेत 18 अधिकारियों को नोटिस

Sat, 06 Jun 2026 03:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:46 AM IST
विज्ञापन
Notice to 18 officials including six tehsildars for negligence in census
- शहरी क्षेत्र में सबसे धीमी गति से हो रही मकान गणना
विज्ञापन


गोरखपुर। जनगणना कार्य में लापरवाही के मामले में जिला जनगणना अधिकारी/ एडीएम वित्त एवं राजस्व जय प्रकाश ने 18 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें छह तहसीलदार भी शामिल हैं। सभी को कार्रवाई के लिए चेतावनी भी दी गई है।

डीएम दीपक मीणा ने ऑनलाइन मीटिंग में जनगणना की खराब प्रगति पर नाराजगी जताई थी और कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। जनगणना में अभी तक नगर निगम के पांचों जोन में खराब प्रदर्शन के कारण शहर की प्रगति धीमी है, जबकि तहसील खजनी एवं सदर तहलील का कार्य पीछे है। मकान गणना में चौरीचौरा तहसील, नगर पंचायत घघसरा, उनवल, चौमुखा एवं बांसगांव में जनगणना की प्रगति 28 प्रतिशत से अधिक है। जिले में अब तक 20.45 प्रतिशत मकानों की गणना हो चुकी है। 7389 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक में 1511 ब्लॉक में गणना पूरी हो चुकी है। इसमें नगर निगम के पांचों जोन की स्थिति खराब है। नगर निगम जोन दो में 2.23 प्रतिशत, जोन एक में 4.23 प्रतिशत, जोन तीन में 6.51 प्रतिशत मकानों की गणना हुई है। वहीं तहसील खजनी में 9.34 प्रतिशत एवं तहसील सदर में 9.56 प्रतिशत मकानों की गणना हुई है।
विज्ञापन


----
इन अधिकारियों को मिला नोटिस
तहसील खजनी, सदर, कैंपियरगंज, सहजनवां, गोला व बांसगांव के तहसीलदार, नगर निगम के पांच जोन के जोनल इंचार्ज एवं नगर पंचायत सहजनवां, पिपराइच, गोला, बड़हलगंज, पीपीगंज, चौरीचौरा, उरुवा के अधिशासी अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

जिले में जनगणना की धीमी प्रगति के मामले में 18 चार्ज अधिकारियों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिले में अब 20.45 प्रतिशत मकान गणना हो चुकी है। कार्य में तेजी लाने का प्रयास किया जा रहा है।
- जय प्रकाश, जिला जनगणना अधिकारी/ एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed