फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   no space available in trains to return home

Gorakhpur News: घर वापसी के लिए ट्रेनों में अभी से नहीं मिल रही जगह, जनरल में भी धक्कामुक्की

Mon, 06 Nov 2023 03:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 06 Nov 2023 03:13 PM IST
सार

सिसवा बाजार मनीष ने कहा कि दिवाली से एक दिन पहले का टिकट लिया था, लेकिन सीट कंफर्म नहीं थी। कोई उपाय नहीं सूझा तो 10 दिन पहले ही निकल लिए। कम से कम त्योहार में सकुशल घर तो पहुंच जाएंगे। बहुत से लोग सात तारीख के बाद यात्रा शुरू करेंगे। तब भीड़ और बढ़ेगी।

विज्ञापन
no space available in trains to return home
दीपावली में घर जाने के लिए जहां जगह मिल रहा वही बैठ जा रहे है यात्री - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिवाली से पहले ही दिल्ली-मुंबई से वापस आने वाली ट्रेनें फुल हो गई हैं। रविवार को पंजाब-हरियाणा से लौटी गोरखधाम में पैर रखने की जगह नहीं थी। अन्य गाड़ियों का भी यही हाल है। वहीं गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में इस समय सामान्य भीड़ है।

विज्ञापन


गोरखपुर व आसपास के जिलों में बड़ी संख्या में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र आदि प्रदेशों में रोजगार के लिए गए हैं। दिवाली से छठ के बीच तमाम लोग घर लौटते हैं। इस वक्त भी वही हाल है। रविवार को गोरखधाम एक्सप्रेस की जनरल बोगी वापसी में भी ठसाठस भरी थी। जिसे जहां जगह मिला, वहीं खड़ा हो गया था।
विज्ञापन


स्लीपर क्लास में फर्श पर बैठकर आए गगहा के मनोज ने बताया कि टिकट कन्फर्म नहीं हुआ तो रास्ते में टीटीई ने फाइन भरकर स्लीपर कोच में जाने की अनुमति दी, लेकिन हिदायत दी कि किसी सीट पर लेटे यात्री को डिस्टर्ब नहीं करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर शहर पर धुंध की चादर बता रही कितनी बिगड़ गई हवा, टहलने से करें परहेज

अंदर गए तो देखा कि दो सीट के बीच की खाली जगह में तमाम यात्री चादर बिछाकर सो रहे थे। मैं भी उसी में किसी तरह से बैठकर आ गया। राम मिलन सिंह का कहना था कि अभी तो राहत है, आगे और भीड़ बढ़ेगी, इसलिए जहां टिकट मिला वहीं बैठ गए।

जनरल बोगी की हालत तो वैसे ही खराब रहती है। इस बोगी में आए बिजेंद्र ने बताया कि बस्ती का एक यात्री दिल्ली से पहले शकूरबस्ती में ट्रेन में सवार हुआ था। भीड़ के दबाव के चलते वह चिल्लाने लगा। दिल्ली स्टेशन पर उसे यात्रियों ने बाहर निकाल दिया।

इसे भी पढ़ें: फर्जी पैरामेडिकल कॉलेज की जांच को बंगाल जाएगी गोरखपुर पुलिस, 800 छात्रों के साथ हुई जालसाजी

सिसवा बाजार मनीष ने कहा कि दिवाली से एक दिन पहले का टिकट लिया था, लेकिन सीट कंफर्म नहीं थी। कोई उपाय नहीं सूझा तो 10 दिन पहले ही निकल लिए। कम से कम त्योहार में सकुशल घर तो पहुंच जाएंगे। बहुत से लोग सात तारीख के बाद यात्रा शुरू करेंगे। तब भीड़ और बढ़ेगी।

खड्डा अरसे आलम ने कहा कि अब स्लीपर कोच में भी बैठने की जगह नहीं मिल रही है। थर्ड एसी में भी लोग वेटिंग का टिकट लेकर चल रहे हैं। जनरल बोगी में तो दम घुट जाएगा, इतनी भीड़ है। मौके को देखते हुए रेलवे को एसी डिब्बों की जगह सामान्य डिब्बों वाली विशेष गाड़ी चलानी चाहिए, जिससे कि आम आदमी को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed