फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   No need to panic, we will take effective action

Gorakhpur News: घबराने की जरूरत नहीं, हम कराएंगे प्रभावी कार्रवाई

Thu, 28 Sep 2023 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
No need to panic, we will take effective action
गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आद
गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रभावी कार्रवाई करते हुए सबकी समस्याओं का समाधान हर हाल में किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और संतुष्टिपरक होना चाहिए। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से कहा कि बिलकुल मत घबराइए, सरकार आपके साथ है।
विज्ञापन




सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में बुधवार की सुबह आयोजित जनता दर्शन में आए 200 फरियादियों की समस्याएं सुनीं। सीएम ने प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उनका संतुष्टिपरक समाधान कराएं। जरूरतमंदों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। सीएम ने फरियादियों के पास जाकर इत्मीनान से उनकी बातों को सुना और पास में खड़े अधिकारियों को समस्या समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन




अलग-अलग मामलों से जुड़े समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित कर निर्देशित किया। गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए कई लोगों से कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्चस्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। जनता दर्शन में अपने परिजनों के साथ आए बच्चों को भी मुख्यमंत्री ने खूब दुलारा। उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और चॉकलेट के साथ खूब पढ़ने, आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed