फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ninth to twelfth grade schools will open in Gorakhpur from tomorrow

गोरखपुर में कल से ही खुलेंगे नौंवी से बारहवीं कक्षा के स्कूल

Sun, 18 Oct 2020 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Ninth to twelfth grade schools will open in Gorakhpur from tomorrow
गोरखपुर में कल से ही खुलेंगे नौंवी से बारहवीं कक्षा के स्कूल
विज्ञापन

गोरखपुर। जिले के सीबीएसई, सीआईएससीई और माध्यमिक विद्यालय सात महीने की बंदी के बाद दोबारा 19 अक्तूबर से ही खुलेंगे। इस सिलसिले में जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। तय हुआ कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई कराई जाएगी। इससे पहले स्कूल प्रबंधन ने दशहरा बाद से स्कूल खोलने का फैसला किया था।
सीबीएसई से संचालित स्कूलों के प्रधानाचार्यों के संगठन सहोदय स्कूल एसोसिएशन की ओर से बयान जारी कर स्कूलों को दशहरा के बाद खोलने का एलान किया गया था। इसकी जानकारी शनिवार को डीआईओएस को मिली।
विज्ञापन

उन्होंने पहले स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्यों के साथ ऑनलाइन बैठक की, फिर देरशाम सेंट्रल एकेडमी पहुंच गए। वहां स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय शाही, मंत्री हेमंत मिश्रा और सेंट्रल एकेडमी के निदेशक सृंजय मिश्रा के साथ विस्तृत रणनीति बनाई। डीआईओएस ने कहा कि 19 अक्तूबर से कक्षा नौ से बारहवीं तक के स्कूल हर हाल में खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन विद्यार्थियों के माता-पिता से सहमति मिली है, उन्हें पढ़ाया जाए। इसपर स्कूल प्रबंधकों ने सहमति जताई । डीआईओएस ने सेंट्रल एकेडमी, आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी सहित छह विद्यालयों का निरीक्षण भी किया और कोविड गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
सोशल मीडिया की सूचना में दम नहीं
सोशल मीडिया पर एक सूचना वॉयरल हो रही है। इसके मुताबिक किसी छात्र के कोरोना संक्रमित मिलने पर प्रधानाचार्य को जेल और स्कूल प्रबंधन पर 30 लाख के जुर्माना लगाया जाएगा। डीआईओएस के मुताबिक इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं है।
सरकार की ओर से जारी गाइंडलाइंस को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। डीआईओएस के साथ बैठक के बाद सब कुछ साफ हो गया है। अब निर्धारित तारीख से ही स्कूल खुलेंगे। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। - अजीत दीक्षित, जिला संयोजक, सहोदय स्कूल एसोसिएशन
शासन के निर्देश के मुताबिक 19 अक्तूबर से ही स्कूल खुलेंगे। इसे लेकर सभी स्कूलों ने अपने अपने यहां तैयारियों को अंतिम स्वरूप दे दिया है। कोविड गाइंड लाइंस का पालन होगा। बच्चों की सुरक्षा के लिए हर मुमकिन कदम उठाया जाएगा। - अजय शाही, अध्यक्ष गोरखपुर स्कूल एसोसिएशन
एमपी इंटर कॉलेज : दो शिफ्ट में चलेंगी कक्षाएं
गोरखपुर। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के बलरामपुर सभागार में प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुई। इस दौरान 19 अक्तूबर से स्कूल खोलने को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई। प्रधानाचार्य ने कहा कि कक्षाएं दो शिफ्ट में चलेंगी। पहली शिफ्ट का समय सुबह (8-11:30) बजे और दूसरी शिफ्ट (12-3 बजे) तक की होगा।

छात्रों को सप्ताह में तीन-तीन दिन क्रमानुसार बुलाया जाएगा। एक बेंच पर दो छात्र ही बैठेंगे। मास्क लगाना जरूरी होगा। छात्रों के लिए हैंडवाश और सैनिटाइजर की व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed