फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   nine complaints came to police on BRD Raid in search of four absconders

एंबुलेंस-मरीज माफिया: बीआरडी पर एक नहीं, पुलिस में आईं नौ शिकायतें; चार फरार की तलाश में दी दबिश

Sat, 15 Jul 2023 01:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 15 Jul 2023 01:06 PM IST
सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि पुलिस के पास लोग नर्सिंग होम और एंबुलेंस वालों की मनमानी की शिकायतें कर रहे हैं। हाल के दिनों में पुलिस ने कई कार्रवाई भी की है। पुलिस जांच कर सभी मामलों में सख्त कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
nine complaints came to police on BRD Raid in search of four absconders
मेडिकल कॉलेज ट्रामा सेंटर के बाहर खड़ी सरकारी एंबुलेंस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर में प्राइवेट एंबुलेंस-मरीज माफिया का नेटवर्क तोड़ने के लिए दलालों की सक्रियता की जानकारी देने के लिए स्वास्थ्य और पुलिस विभाग ने अलग-अलग बोर्ड लगवाएं हैं। पुलिस के पास तीन दिनों में नौ शिकायतें आई हैं, जबकि स्वास्थ्य मकहमे के पास एक भी नहीं।

विज्ञापन


शायद इसके पीछे वजह यह है कि पुलिस अब कार्रवाई कर रही है। उधर, पुलिस फरार चार एंबुलेंस-मरीज माफिया की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। खबर है कि दर्ज केस में राहत पाने के लिए एंबुलेंस माफिया कोर्ट भी पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में छह मई को एक मरीज को प्राइवेट एंबुलेंस से ले जाने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की तो एक के बाद एक मामले सामने आने लगे। पुलिस ने शिकंजा कसने के लिए आम लोगों से मदद मांगी। मेडिकल कॉलेज चौकी के पास और गेट पर बोर्ड लगवा दिए। बोर्ड पर एएसपी और पुलिस का नंबर दिया गया, ताकि लोग सीधे शिकायत कर सकें। इसका फायदा हुआ कि पुलिस के पास गोपनीय सूचनाएं आने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बीआरडी में तमाम जगह लिखा है, दलालों के झांसे में न आएं... वहीं हो रही झांसेबाजी

तीन दिन में नौ सूचनाएं आने के बाद रात में गश्त बढ़ा दी गई। साथ ही एंबुलेंस वालों का एक बार में पांच हजार रुपये का चालान काटकर आर्थिक चोट पहुंचाया गया। इससे नाराज होकर एंबुलेंस-मरीज माफिया ने बीती नौ जुलाई की रात में पुलिस वालों पर हमला करते हुए गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की थी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था, लेकिन चार अन्य आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।

साहब... एक साल से दौड़ रहा हूं, फर्जी डॉक्टरों ने ली है जान

शुक्रवार को एसपी नार्थ के पास गुलरिहा इलाके के बांसस्थान का रहने वाला एक शख्स पहुंचा। उसने बताया कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई थी। एंबुलेंस वालों के बताने पर उन्होंने गुलरिहा के एक नर्सिंग होम में पत्नी को भर्ती कराया था। दर्द से पत्नी तड़पती रही, लेकिन उसे देखने के लिए कोई डॉक्टर नहीं आया। कुछ नए उम्र के लड़के थे, जिन्हें देखने से ही लग रहा था कि उनके पास कोई जानकारी नहीं है। फिर बाहर लिखे गए एक नंबर पर संपर्क किया तो डॉक्टर ने पहले बताया कि वह कुशीनगर में हैं। फिर बताया भटहट में हैं।

इसे भी पढ़ें: गांव से आए, मेडिकल कॉलेज के पास ठेले लगाए, मरीज बेचकर बन गए आलीशान बंगलों के मालिक

इन सब के बीच इलाज के अभाव में 23 मई 2022 को पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद भी जमीन बेचकर पैसा देना पड़ा। आरोपियों ने फंसाने की कोशिश की, बोला कि शव नहीं देंगे। इसके बाद रुपये दिए गए तो लाश मिली। एक साल से दौड़ रहा हूं। एसपी नार्थ ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से सुनने के बाद जांच के निर्देश दिए हैं। एसपी नार्थ ने बताया कि जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि पुलिस के पास लोग नर्सिंग होम और एंबुलेंस वालों की मनमानी की शिकायतें कर रहे हैं। हाल के दिनों में पुलिस ने कई कार्रवाई भी की है। पुलिस जांच कर सभी मामलों में सख्त कार्रवाई कर रही है। फरार एंबुलेंस माफिया की तलाश में टीमें लगी हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed