{"_id":"646f0cf2aa732d00800219e8","slug":"newly-married-woman-absconded-with-lover-and-jewelry-in-gorakhpur-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हफ्ते पहले हुई थी शादी: तरकुलहा देवी के दर्शन को आई नई दुल्हन, जेवर लेकर प्रेमी संग फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हफ्ते पहले हुई थी शादी: तरकुलहा देवी के दर्शन को आई नई दुल्हन, जेवर लेकर प्रेमी संग फरार
Thu, 25 May 2023 04:25 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 25 May 2023 04:25 PM IST
सार
नवविवाहिता के पिता ने पुलिस को बताया कि गांव के ही राजन निषाद से उनकी बेटी फोन पर बात करती थी। 22 मई को तरकुलहा देवी के दर्शन करने के बहाने मंदिर पहुंची और राजन के साथ नगदी व जेवर लेकर बाइक पर बैठकर फरार हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के एक सप्ताह बाद तरकुलहा देवी मंदिर में दर्शन को आई नवविवाहिता जेवर व नकदी लेकर प्रेमी संग फरार हो गई।
विज्ञापन
उसके पिता की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने शाहपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी राजन निषाद व हिमांशु निषाद के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।
इसे भी पढ़ें: बुढ़ापे में इश्क: 70 साल के बुजुर्ग का महिला पर आया दिल, थाने पहुंचकर पत्नी बोली- शादी बचा लो साहब
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी 15 मई 2023 को चौरीचौरा थाना क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत में हुई। नवविवाहिता के पिता ने पुलिस को बताया कि गांव के ही राजन निषाद से उनकी बेटी फोन पर बात करती थी।
विज्ञापन
22 मई को तरकुलहा देवी के दर्शन करने के बहाने मंदिर पहुंची और राजन के साथ नगदी व जेवर लेकर बाइक पर बैठकर फरार हो गई।