फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Network of roads will be laid in rural areas of Gorakhpur

गोरखपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में बिछेगा सड़कों का जाल, केंद्र सरकार को भेजा गया प्रस्ताव

Thu, 24 Sep 2020 03:06 PM IST
vivek shukla टीपी शाही, गोरखपुर।
टीपी शाही, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 24 Sep 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
Network of roads will be laid in rural areas of Gorakhpur
सड़क। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर में दो वर्षों बाद प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत 22 सड़कों को बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। सड़कों की डीपीआर को केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इनका टेंडर निकाला जाएगा। इसके बाद इन सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पीएमजीएसवाई की जिन 22 सड़कों का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है, उनमें से 10 गोरखपुर संसदीय क्षेत्र की हैं। 11 सड़कें बांसगांव संसदीय क्षेत्र की हैं। जबकि एक सड़क संतकबीरनगर जिले से जुड़ी है। इन सड़कों की कुल लंबाई 131 किलोमीटर है, जबकि चौड़ाई 3.75 मीटर होगी। इनके निर्माण पर 90 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


बता दें कि जनपद में प्रति वर्ष प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत कुछ सड़कों का चयन होता है, लेकिन विगत दो वर्षों से किसी सड़क का चयन नहीं किया गया था। इस वर्ष शासन के निर्देश पर 22 सड़कों का चयन किया गया है। इस योजना में चयनित होने वाली सड़कों का एक मानक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका उद्देश्य गांवों में बेहतर सड़क का निर्माण कराना है। सड़कें ग्रामीण क्षेत्र की होती हैं। बनने के बाद पांच साल तक इनके रखरखाव की जिम्मेदारी भी ठेकेदार की होती है। पांच साल तक यदि सड़क कहीं टूटी-फूटी तो उसे ठेकेदार को ही ठीक कराना होता है। पीएमजीएसवाई में उन्हीं सड़कों का चयन होता है, जिनकी लंबाई कम से कम पांच किलोमीटर हो।


 

इन सड़कों का किया गया चयन

- चौरीचौरा नेकवार से झंगहा राजधानी रोड बाया बलुघट्टा।
- बीपी रोड से बेसहनी रोड
- एनएच 28 से फरसाडाड़
- कालाबाग से चेरिया
- मरवड़िया कुंजन से सेवई बाजार मार्ग
- झंगहा-बरही-बोहाबार रोड से पकड़ियार रोड़
- साहू सेमरा रोड से नीलकंठकोड़र रोड
- रमवापुर से विकास भारती चौक रोड
- रमवापुर से रजही बाया चौरी रोड
- गोरखपुर गोला चिल्लूपार से बड़हलगंज मार्ग
- खजनी से रामपुर पांडे मार्ग
- कसिहार मझगांवा कलानी मार्ग
- टी वन से कतरहिया मार्ग
- बरडाड़ चौराह से धधौवा मार्ग
- खखाईजखोर पक्की सड़क से तरैना पुल के पास बलेसरा रोड तक।
- परसियां चौराहा से बिसुनपुर राजा बिमटी से कौड़ीराम गोला मार्ग ।
- बड़हलगंज -पटना रोड से डौनाडीह मार्ग
- भटवली से परसिया मार्ग
- कटघर बिगही कुरिया टोला बाया शाहीदाबाद मार्ग
- जंगल धूसड़ से टीडीएस रोड
- ढेबरा टू हाटा मार्ग
- हाटा से बड़गो मार्ग

पीएमजीएसवाई के अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव ने कहा कि कुल 22 सड़कों का प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा गया है। सरकार से संस्तुति मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पीएमजीएसवाई के तहत सड़कें ग्रामीण क्षेत्र में ही बनती हैं। सभी सड़कों की चौड़ाई 3.75 मीटर होगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed