{"_id":"5f79c5c68e052b5b9400067c","slug":"ner-lucknow-division-recovered-32-lakh-fine-in-train-from-passengers-with-country-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमित टिकट वाले 3700 रेल यात्रियों से वसूले गए 32 लाख जुर्माना, रेलवे में बना रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमित टिकट वाले 3700 रेल यात्रियों से वसूले गए 32 लाख जुर्माना, रेलवे में बना रिकॉर्ड
Sun, 04 Oct 2020 06:23 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 04 Oct 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पृर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में अनियमितत टिकट पर यात्रा करने वालों की धरपकड़ और जुर्माना वसूलने का नया रिकॉर्ड बना है। सितंबर में जांच टीम ने 3700 यात्रियों से 32 लाख से ज्यादा की वसूली की है। इतना जुर्माना एक महीने में पूरे देश मे कहीं भी नहीं वसूला गया है। सबसे ज्यादा अनियमित टिकट पर सफर करने वाले अवध एक्सप्रेस और बांद्रा टर्मिनल स्पेशल में गोरखपुर से लखनऊ के बीच पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
मंडल रेल प्रबंधक डॉ. मोनिका अग्निहोत्री के निर्देश पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक एसके संखवार के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर फर्जीवाड़े के खिलाफ कार्रवाई की गई। ऐसे में गोरखपुर से लखनऊ के बीच चल रहीं स्पेशल ट्रेनों में जांच की गई।
विज्ञापन
सितंबर 2020 में तत्काल टिकटों, वरिष्ठ नागरिक टिकटों व टिकटों के ट्रांसफर आदि के खेल में कई अनियमितताओं को लेकर वैशाली एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, गोरखपुर बांद्रा टर्मिनल, बिहार संपर्क क्रांति, गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों में जांच हुई।
विज्ञापन
लखनऊ मंडल के पीआरओ ने बताया कि जांच के दौरान 3700 यात्रियों से 32,06,500 रुपये यात्री किराए एवं अर्थदंड के रुप में लिए गए। यह देश भर में सर्वाधिक अर्थदंड का रिकॉर्ड है, इतनी बड़ी कार्रवाई किसी मंडल में नहीं की गई।