फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   NER General Manager Uday Borwankar presented Distinguished Railway Service Awards to 53 railway employees for their outstanding work.

Gorakhpur News: गोरखपुर को मिली एनईआर में सबसे स्वच्छ स्टेशन की ट्रॉफी

Fri, 20 Feb 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
NER General Manager Uday Borwankar presented Distinguished Railway Service Awards to 53 railway employees for their outstanding work.
विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2025 से सम्मानित लोगों के साथ पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक उदय बोरवणकर

विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे प्रेक्षागृह में बृहस्पतिवार को 70वें रेल सप्ताह समारोह के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 53 रेलकर्मियों को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान सर्वोत्तम स्वच्छ स्टेशन ट्राफी (ए-। एवं ए श्रेणी) का पुरस्कार गोरखपुर जंक्शन को मिला। सर्वोत्तम स्वच्छ स्टेशन ट्राफी (बी श्रेणी) रुद्रपुर सिटी, सर्वोत्तम स्वच्छ स्टेशन ट्राफी (डी एवं ई श्रेणी) का पुरस्कार इज्जतनगर और प्रथम सर्वोत्तम व्यवस्थित स्टेशन का पुरस्कार सिद्धार्थनगर स्टेशन को मिला। सर्वोत्तम व्यवस्थित एवं साफ-सुथरा रेक के लिए शिवगंगा एक्सप्रेस मिला।

पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में ट्रैक मेन्टेनर, तकनीशियन, स्टेशन मास्टर, लोको पायलट, लिपिक, विभिन्न विभागों के निरीक्षक एवं सेक्शन इंजीनियर, चिकित्साकर्मी तथा अधिकारी शामिल रहे। महाप्रबंधक ने कहा कि वर्ष 2024 में किए गए कार्य के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी ने उत्कृष्ट कार्य किए हैं। प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार ने स्वागत एवं मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने संचालन एवं आभार प्रकट किया।ो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed