{"_id":"63f7385886ccf6c3760fed15","slug":"ner-first-parcel-train-arrived-from-surat-carrying-traders-goods-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: व्यापारियों का माल लेकर सूरत से पहुंची NER की पहली पार्सल ट्रेन, डाक सेवा ने रवाना की गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: व्यापारियों का माल लेकर सूरत से पहुंची NER की पहली पार्सल ट्रेन, डाक सेवा ने रवाना की गाड़ी
Thu, 23 Feb 2023 03:32 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 23 Feb 2023 03:32 PM IST
सार
सोमवार की सुबह सूरत से रवाना हुई (00919) सूरत-नकहा जंगल ट्रेन मंगलवार की देर रात 3:15 बजे पहुंची। यह ट्रेन रास्ते में जबलपुर, कानपुर, लखनऊ होते हुए सूरत से आई। वापसी यात्रा में नकहा जंगल-चलथान पार्सल एक्सप्रेस 22 फरवरी से प्रत्येक बुधवार को नकहा जंगल से अपराह्न 3:00 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन चलथान सुबह 9:15 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
पहली पार्सल ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
रेल पोस्ट गति शक्ति योजना के तहत पूर्वोत्तर रेलवे में पहली पार्सल ट्रेन चलथान, सूरत से चलकर मंगलवार की देर रात गोरखपुर के रास्ते नकहा जंगल स्टेशन पहुंची। व्यापारियों के पार्सल को गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था डाक विभाग ने की। इसके लिए वितरण गाड़ी को निदेशक डाक सेवा बीबी शरण ने रवाना किया।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह सूरत से रवाना हुई (00919) सूरत-नकहा जंगल ट्रेन मंगलवार की देर रात 3:15 बजे पहुंची। यह ट्रेन रास्ते में जबलपुर, कानपुर, लखनऊ होते हुए सूरत से आई।
विज्ञापन
वापसी यात्रा में नकहा जंगल-चलथान पार्सल एक्सप्रेस 22 फरवरी से प्रत्येक बुधवार को नकहा जंगल से अपराह्न 3:00 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन चलथान सुबह 9:15 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
सूरत से प्राप्त हुए पार्सल के वितरण के लिए एक वितरण गाड़ी लगाई गई है। जिसे रवाना करते समय प्रवर अधीक्षक डाकघर एवं रेल अधिकारी भी मौजूद रहे।