फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nepal ex soldier arrested with cartridges at airport goes to jail

गोरखपुर: कारतूस के साथ गिरफ्तार नेपाल का पूर्व सैनिक भेजा गया जेल, खुफिया एजेंसियों ने भी की पूछताछ

Sat, 09 Sep 2023 12:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाल ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाल ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 09 Sep 2023 12:43 PM IST
सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान नेपाल के पूर्व सैनिक के बैग से तीन कारतूस बरामद हुए हैं। एम्स थाना पुलिस ने केस दर्ज कर पूछताछ की है। कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
Nepal ex soldier arrested with cartridges at airport goes to jail
Gorakhpur airport - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान इंसास राइफल के तीन कारतूसों के साथ गिरफ्तार नेपाल के पूर्व सैनिक कृष्णा पौडल को शुक्रवार को जेल भिजवा दिया गया। सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इसके पहले भी एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच में बैग से कारतूस मिल चुके हैं। आरोपी ने पूछताछ में कारतूस के बारे में जानकारी न होने की बात कही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आरोपी कृष्णा पौडल नेपाल के पालिका वार्ड नंबर तीन रंभा गांव का निवासी है। वह सेना का जवान भी रह चुका है। आरोपी को हैदराबाद होते हुए बंगलूरू जाना था। जानकारी के मुताबिक, इंडिगो का 180 सीट वाला बोइंग विमान रोजाना दोपहर 1:50 बजे गोरखपुर से हैदराबाद की उड़ान भरता है। एक घंटे हैदराबाद में रुकने के बाद बंगलूरू रवाना होता है। कृष्णा पौडल को इसी फ्लाइट से बंगलूरू जाना था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की दोपहर में 12.30 बजे कृष्णा पौडल गोरखपुर पहुंचा। चेकिंग के दौरान उसके बैग से इंसास राइफल (5.56) बोर के तीन कारतूस मिले। इंडिगो के अधिकारियों ने इसकी सूचना एयरपोर्ट निदेशक के साथ सुरक्षाकर्मियों को दी। चेकिंग काउंटर के पास ही कृष्णा पौडल को रोक लिया गया। घंटों पूछताछ के बाद एम्स थाना पुलिस को सौंपा गया। इंडिगो के सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह की तहरीर पर एम्स थाना पुलिस ने पौडल के विरुद्ध आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

खुफिया एजेंसियों ने भी पूछताछ की

नेपाल के पूर्व सैनिक को इंसास राइफल के कारतूस कहां से मिले, उसकी मंशा क्या थी, यह जानने के लिए बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस के साथ ही खुफिया एजेंसियों की टीम ने पूछताछ की। पूछताछ में कृष्णा पौडल ने बताया कि उसके पास राइफल का लाइसेंस है। लेकिन यह कारतूस कहां से आया, मालूम नहीं है। वह बंगलूरू में अपने परिचित से मिलने जा रहा था।

एक माह पहले पकड़ा गया था रेस्टोरेंट संचालक
एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान तीन अगस्त 2023 को सुरक्षाकर्मियों ने देवरिया, लार के भीखम छपरा गांव के वरुण राज तिवारी को कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। देवरिया शहर में रेस्टोरेंट चलाने वाले वरुण को स्पाइस जेट की फ्लाइट से दिल्ली जाना था। स्कैनिंग के दौरान उसके पर्स से 7.65 बोर का एक कारतूस बरामद होने के बाद एम्स थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर जेल भिजवाया था।

 

नेपाल सीमा पर सुरक्षा सतर्कता की पोल खुली
कृष्णा पौडल ने पुलिसकर्मियों को बताया कि वह सोनौली के रास्ते गोरखपुर आया है। बैग में कारतूस बरामद होने के बाद बॉर्डर पर बरती जा जा रही चौकसी पर सवाल खड़े हो गए हैं। पिछले दिनों पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर भी सुरक्षा घेरा तोड़कर सिद्धार्थनगर के खुनवा बाॅर्डर से भारत में दाखिल हो गई थी। इसके बाद सीमा पर सुरक्षा को बढ़ाए जाने के दावे किए गए थे। बताया गया कि एक-एक शख्स की निगरानी हो रही है लेकिन नेपाल बॉर्डर से कृष्णा, गोरखपुर के एयरपोर्ट तक कारतूस लेकर चला आया, इससे आसानी से पता चल सकता है कि सुरक्षा को लेकर कितनी चौकसी बरती जा रही है।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान नेपाल के पूर्व सैनिक के बैग से तीन कारतूस बरामद हुए हैं। एम्स थाना पुलिस ने केस दर्ज कर पूछताछ की है। कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed