फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Neighbor attacked with knife for not giving bike in Gorakhpur

Gorakhpur News: बाइक नहीं देने पर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला, युवक, बहन और चाचा घायल

Mon, 12 Dec 2022 10:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गगहा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, गगहा (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Mon, 12 Dec 2022 10:05 AM IST
सार

पुलिस द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अजय व पप्पू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रविवार को पुलिस ने अजय चौधरी की तहरीर के आधार पर अनूप गुप्ता, उसकी मां आशा देवी, प्रदीप यादव व अखिलेश मौर्या के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
Neighbor attacked with knife for not giving bike in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर भलुवान गांव में शनिवार रात अजय चौधरी (24) पर मनबढ़ों ने चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव में आई बहन नेहा चौधरी (22) व चाचा पप्पू चौधरी (45) पर भी चाकू से वार कर घायल कर दिया गया। आरोप है कि पूरी घटना पड़ोसी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर बाइक न देने पर की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जगदीशपुर भलुवान निवासी अजय चौधरी से उनके पड़ोसी अनूप गुप्ता ने शनिवार रात किसी काम के लिए उनकी बाइक मांग ली। रात ज्यादा होने के कारण अजय चौधरी ने बाइक देने से मना कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर अनूप गुप्ता अपने दो साथियों के साथ फिर अजय के घर पहुंचकर उनपर चाकू से हमला कर दिया। अजय के सीने में चाकू लगने से खून बहता देख उसके चाचा पप्पू चौधरी और विवाहित बहन नेहा बचाव करने लगे, जिसपर मनबढ़ों ने उन पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अजय व पप्पू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रविवार को पुलिस ने अजय चौधरी की तहरीर के आधार पर अनूप गुप्ता, उसकी मां आशा देवी, प्रदीप यादव व अखिलेश मौर्या के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह का कहना है कि घटना के बाद सभी आरोपी गांव से फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed