फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Need to beat the opposition in booth strengthening

Gorakhpur News: बूथ की मजबूती में विपक्ष को पछाड़ने की जरूरत

Sat, 01 Aug 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Need to beat the opposition in booth strengthening

विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले-एसआईआर पर विशेष फोकस करें बूथ समिति के कार्यकर्ता
पिपराइच में बूथ समिति कार्यकर्ताओं की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि मतदाता सूची दुरुस्त करना बूथ समिति का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। इस कार्य में भी विपक्षी दलों को पछाड़ने की जरूरत है। अभी भी जिनके नाम छूट गए हैं, मतदाता सूची में जुड़वाएं। फिर भाजपा के लिए मिशन 2027 आसान हो जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को पिपराइच विधानसभा क्षेत्र में चरगांवा मंडल के सरस्वती इंटर कॉलेज नाहरपुर में एसआईआर अभियान के तहत बूथ नंबर 199 के बूथ समिति कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम चुनाव तभी जीतते हैं जब बूथ जीतते हैं। ऐसे में बूथ की मतदाता सूची दुरुस्त करना हमारी प्राथमिकता है। हमें एसआईआर अभियान को विशेष रूप से देखना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा आप भी कार्यकर्ता हैं और हम भी। बस सबकी जिम्मेदारियां अलग-अलग होती हैं। बूथ अध्यक्ष सबसे महत्वपूर्ण पद है और बूथ कमेटी का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा प्राप्त जिम्मेदारी निभाने वाला कार्यकर्ता ही संगठन में आगे जाता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह कार्यकर्ता के रूप में ही आप सबके बीच हैं। आप सभी के मान सम्मान की चिंता करेंगे। उनके लिए कार्यकर्ता सम्मान सर्वोपरि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी को 2027 में 2017 से भी बड़ी जीत दिलाने के लिए बूथों की मतदाता सूची दुरुस्त करना हम सब की प्राथमिकता है।
बैठक में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, विधायक महेंद्र पाल सिंह, प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, मंडल अध्यक्ष अनिल चौहान, अजय प्रकाश यादव, बूथ अध्यक्ष बालेन्दु मिश्र सहित बूथ समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed