फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   National President Anupriya Patel addressed meeting of Apna Dal in Gorakhpur

गोरखपुर में बोलीं अनुप्रिया पटेल: ये पड़ाव नहीं, पार्टी को अभी और आगे ले जाना है

Tue, 13 Jun 2023 05:52 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 13 Jun 2023 05:52 PM IST
सार

अनुप्रिया पटले ने कहा कि 4 अगस्त 2022 को अपना दल को राज्यस्तरीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद अगले महीने 2 जुलाई को लखनऊ में डॉ. सोनेलाल पटेल की पहली जयंती समारोह भव्य तरीके से आयोजित होने जा रही है। इस जयंती के लिए उन्होंने प्रदेश के हर कोने से कार्यकर्ताओं को लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया।

विज्ञापन
National President Anupriya Patel addressed meeting of Apna Dal in Gorakhpur
गोरखपुर में अनुप्रिया पटेल। - फोटो : ट्विटर- @AnupriyaSPatel

विस्तार

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री व अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं के त्याग व समर्पण के बल पर एक मजबूत इमारत खड़ी की है। आज पूरे प्रदेश में पार्टी की गूंज है, लेकिन ये अपना पड़ाव नहीं है, हमें अभी और आगे जाना है। उन्होंने डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर दो जुलाई को लखनऊ में आयोजित होने वाले समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन


वह तारामंडल स्थित सर्किट हाउस में पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित कर रहीं थीं। अनुप्रिया पटेल ने रामपुर की स्वार सीट व मीरजापुर की छानबे विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में अपना दल एस की प्रचंड जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि 4 अगस्त 2022 को अपना दल को राज्यस्तरीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद अगले महीने 2 जुलाई को लखनऊ में डॉ. सोनेलाल पटेल की पहली जयंती समारोह भव्य तरीके से आयोजित होने जा रही है। इस जयंती के लिए उन्होंने प्रदेश के हर कोने से कार्यकर्ताओं को लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी फरियाद, बोले- पीड़ितों को न्याय मिलने में न हो विलंब
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल ने कहा कि 2 जुलाई को लखनऊ में आयोजित होने वाली रैली में शामिल होने के लिए कार्यकर्तागण ट्रेन, बस एवं अपने निजीवाहनों से पार्टी के झंडा बैनर के साथ बड़ी संख्या में पहुंचे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कौशल सिंह, राष्ट्रीय सचिव गिरजेश पटेल, प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव, व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर चौधरी, जिलाध्यक्ष उदयभान चौधरी, देवरिया जनपद के जिलाध्यक्ष संजय सिंह पटेल, कुशीनगर के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह पटेल व महराजगंज जनपद के जिलाध्यक्ष नाथू सिंह पटेल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित थें। कार्यक्रम का संचालन विधि मंच के प्रदेश महासचिव नंदकिशोर पटेल ने किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed